Kashigaon Metro Station Parking Traffic Problem: मीरा-भाईंदर में आधुनिक यातायात की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही मेट्रो-9 अब यात्रियों के लिए राहत से ज्यादा परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है।
काशीगांव मेट्रो स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों ने हालात बिगाड़ दिए हैं, जिससे रोजाना हजारों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का आरोप है कि फुटपाथ, जो पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए हैं, अब अवैध पार्किंग जोन में तब्दील हो चुके हैं।
नतीजतन, लोगों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने 11 अप्रैल को काशीगांव मेट्रो स्टेशन का दौरा कर हालात का जायजा लिया था।
ये भी पढ़ें :- Bhayandar Dongri Metro Car Shed: भाईंदर के डोंगरी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर संकट