रियल एस्टेट फ्रॉड (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Kandivali Property Fraud: बिना मालिक की अनुमति बेचा फ्लैट, महिला शिक्षिका से धोखाधड़ी का मामला उजागर

Kandivali Property Fraud Update: कांदिवली में एक प्रॉपर्टी दलाल ने फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला शिक्षिका से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है।

अपूर्वा नायक

Kandivali Property Fraud Teacher Cheated News: समता नगर पुलिस ने 35 वर्षीय महिला शिक्षिका से लगभग 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक प्रॉपर्टी दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलराम अमरदेव पोखरीवाला के रूप में हुई है।

आरोप है कि उसने फ्लैट के असली मालिक की जानकारी और अनुमति के बिना ही संपत्ति की खरीद-बिक्री का सौदा कर शिक्षिका को ठग लिया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी बलराम को गिरफ्तार कर बोरीवली की स्थानीय अदालत में पेश किया। आज कल प्रॉपर्टी खरीद के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी में भारी बढ़त देखने के लिए मिल रही है।

आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेजा

अदालत ने आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उक्त मामले में सात अन्य लोगों को भी सह-आरोपी बनाए गए है, जिनमें विमल विठ्ठल नागरे, अलका गोरखनाथ दिघे, चंदा रोहिदास वकचोरे, नंदा भाऊसाहेब वर्धे, मनीषा अशोक श्री, राजू बेलू पल्लर और प्रियंका कल्पेश दिघे शामिल हैं।

शिक्षिका का सामान किया घर से बाहर

  • पुलिस के मुताबिक राजू बेलू पल्लर और बलराम साजिश के मुख्य आरोपी हैं। जबकि अन्य 6 महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षिका के घर में घुसकर उसका सामान बाहर निकालने में दोनों आरोपियों की मदद की।
  • पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोपियों की भूमिका की गहन पड़ताल की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तरह की धोखाधड़ी में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की