विश्वनाथ भोईर की निधि से विकास कार्यों का उद्घाटन  सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

कल्याण पश्चिम: विधायक निधि से वार्ड 8 की बदलेगी तस्वीर! कंक्रीट सड़क और ड्रेनेज कार्यों का हुआ भव्य उद्घाटन

Kalyan West Development Works: कल्याण पश्चिम के विश्वनाथ भोईर की निधि से वार्ड नंबर 8 में ड्रेनेज, कंक्रीट सड़क और फुटपाथ निर्माण कार्यों का उद्घाटन हुआ, जिससे स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

अशोक वर्मा, प्रमोद यादव

Highlights

  • विधायक विश्वनाथ भोईर की निधि से वार्ड नंबर 8 में विकास कार्यों का उद्घाटन।

  • रामवाड़ी के तिलक चौक पर ड्रेनेज सिस्टम और कंक्रीट सड़क बनाई जाएगी।

  • भरताचार्य वैद्य चौक, बुवाजी चाल और भोईर चाल में फुटपाथ निर्माण होगा।

  • उद्घाटन कार्यक्रम में शिवसेना और भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी शामिल हुए।

  • परियोजनाओं से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद।

MLA Vishwanath Bhoir Fund Kalyan Ward 8 Concrete Road: कल्याण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना विधायक विश्वनाथ भोईर की ओर से दी गई अपनी विधायक निधि से धनराशि से वार्ड नंबर 8 में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन बुधवार को किया गया।

इनमें प्रमुख रूप से रामवाड़ी तिलक चौक पर ड्रेनेज सिस्टम और कंक्रीट सड़क का निर्माण किया जाएगा तथा भरताचार्य वैद्य चौक, बुवाजी चाल और भोईर चाल परिसर में फुटपाथ का निर्माण आदि विकास कार्य शामिल है।

BJP महासचिव के साथ शिवसैनिक मौजूद

बुधवार को संपन्न हुए इस विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम में वैभव भोईर विधायक विश्वनाथ भोईर के बेटे और युवा सेना जिला सचिव, स्थानीय भाजपा नगरसेवक अमित धाकड़स, कल्याण शिवसेना शहर महिला संगठक छाया वाघमारे, पूर्व नगरसेविका वंदना गिध, कल्याण शिवसेना उप-शहर प्रमुख नितिन माने, विभागीय शिवसेना प्रमुख अनंता पागर, युवा सेना उप-शहर प्रमुख मेघान साल्पी और भाजपा महासचिव प्रशांत माली के साथ-साथ कई शिवसैनिक और महिला विंग के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।

विकास परियोजनाएं वार्ड नंबर 31 का हिस्सा थीं

ये विकास परियोजनाएं जो पहले वार्ड नंबर 31 का हिस्सा थीं, स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन की बेहतर सुविधाएं प्रदान करेंगी। इन पहलों से स्थानीय बुनियादी ढांचे को बहुत जरूरी मजबूती मिलेगी।

जिसकी लंबे समय से स्थानीय रहवासियों और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों की मांग थी। ये विकास कार्य स्थानीय बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं, और इनके पूरा होने पर पूरे परिसर के निवासियों को आवागमन में काफी लाभ मिलेगा।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट