कल्याण में ट्रैफिक का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

कल्याण में जाम से मिलेगी राहत, वालधुनी पुल के बेयरिंग बदलने का काम हुआ शुरु

Thane News: ठाणे जिले के कल्याण में वालधुनी पुल, एफ-केबिन फ्लाईओवर और प्रह्लाद शिंदे ब्रिज की मरम्मत शुरू हो गया है। 236 बेयरिंग बदलने का काम, मैस्टिक डामर का काम जल्द होगा।

आकाश मसने

Kalyan Traffic Jam Relief: ठाणे जिले के कल्याण शहर मे होने वाली ट्रैफिक जाम से लोगों को जल्द ही छुटकारा मिलेगा। कल्याण डोंबिवली मनपा ने वालधुनी पुल के बेयरिंग बदलने का महत्वपूर्ण कार्य शुरू कर दिया है। वालधुनी पुल के साथ ही एफ-केबिन फ्लाईओवर ब्रिज और प्रह्लाद शिंदे ब्रिज का मरम्मत व नवीनीकरण किया जाना है। इन तीनों पुलों पर जल्द ही मैस्टिक डामर का काम शुरू होगा।

शहर के फ्लाईओवर की खस्ताहालत एवं गड्डों के कारण रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक यातायात वाले वालधुनी पुल पर वर्तमान में प्रमुख संरचनात्मक मरम्मत का काम चल रहा है। इसमें 236 बेयरिंग बदले जा रहे हैं और यह महत्वपूर्ण रखरखाव कार्य कई वर्षों से लंबित था।

वालधुनी पुल पर ट्राफिक का दबाव

कल्याण-डोंबिवली मनपा अधिकारियों के मुताबिक पुलों के बेयरिंग को आम तौर पर हर 15 साल में बदलने की जरूरत होती है। लेकिन वालधुनी पुल पर ट्राफिक का दबाव होने की वजह से लगभग 35 साल से यह काम नहीं हो पाया था। यह पुल कल्याण, उल्हासनगर, अंबरनाथ और बदलापुर शहरों के बीच यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

लोगों को हो रही थी भारी असुविधा

पुल की खराब सतह के कारण नागरिकों को खासकर मानसून के दौरान, भारी असुविधा हो रही थी। मनपा ने यातायात रोके बिना बेयरिंग बदलने का काम शुरू कर दिया है, जिससे पुल पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। बेयरिंग का काम पूरा होने के बाद, इन तीनों पुलों पर चरणबद्ध तरीके से मैस्टिक डामर का काम किया जाएगा।

नगर अभियंता अनीता परदेशी ने मीडिया को बताया कि आयुक्त अभिनव गोयल के निर्देशानुसार इन पुलों की मरम्मत को प्राथमिकता दी गई है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव हो सके।

झमाझम बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार! घुटनों तक जलभराव, IMD का रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

अगर प्रशासन चाहता तो न उजड़ता कुणाल का परिवार! पहले भी हो चुके हैं 13 सुसाइड, जानें खवड्या पहाड़ी का खौफनाक सच

राहुल गांधी का महाराष्ट्र पर फोकस, पुणे के बाद अब नासिक का रुख, 2 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वीजा रद्द, महीनों अटकी रहीं शादियां; अब 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की भारत में हुई एंट्री

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा