कल्याण में अपहरण (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Khadakpada Crime News: बारावे गांव से तीन दिन पहले गायब हुईं तीन नाबालिग लड़कियां, अपहरण का केस दर्ज

Maharashtra News: कल्याण के खड़कपाड़ा इलाके से तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस को लड़कियों के लखनऊ में होने की आशंका है, जिसके चलते विशेष टीम रवाना की गई है।

अपूर्वा नायक

Kalyan Dombivli News In Hindi: 3 नाबालिग लड़कियों के अचानक लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कल्याण के खड़कपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत बारावे गांव की रहने वाली दो सगी बहनें और उनकी 13 वर्षीय सहेली बीते 3 दिनों से लापता हैं।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और एक विशेष टीम को उत्तर प्रदेश के लखनऊ रवाना किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों नाबालिग लड़कियां सोमवार तड़के करीब सुबह 5.30 बजे घर से बाहर निकली थी। इसके बाद वे घर नहीं लौटीं। लापता लड़कियों में एक की उम्र 13 वर्ष और दूसरी की 14 वर्ष बताई जा रही है, जबकि तीसरी लड़की की उन भी 13 वर्ष है।

रिश्तेदारों-परिचितों के यहां भी नहीं लगा सुराग परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। काफी समय तक जब लड़कियों का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर पुलिस को आशंका है कि तीनों लड़कियां उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हो सकती हैं। इसी के मद्देनजर ठाणे पुलिस का एक विशेष दल लखनऊ भेजा गया है, जो स्थानीय पुलिस की मदद से लड़कियों की तलाश में जुटा है।

पुलिस टीम हर पहलू से कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चूंकि तीनों लड़‌कियां नाबालिग हैं, इसलिए मामले की हर पहलू से जांच की आम नागरिकों से अपील की है कि किसी को इन तीनों नाबालिग लड़कियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। 3 दिन बीत जाने के बावजूद लड़कियों का कोई सुराग न मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा