रैपिडो बाइक टैक्सी (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Kalyan Rapido Case: कल्याण में रैपिडो बाइक टैक्सी चालक गिरफ्तार, महिला सुरक्षा पर सवाल

Rapido Bike Taxi: कल्याण में रैपिडो बाइक टैक्सी चालक की महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में एक रैपिडो बाइक टैक्सी चालक को 26 वर्षीय महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने और मनमाना किराए वसूलने के मामले में गिरफ्तार किए गया है।

इसके बाद महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी सेवाओं के दौरान यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा चर्चा के केंद्र में आ गया है। राज्य सरकार द्वारा बाइक टैक्सी पर एक्शन के निर्देश के बाद इस विषय पर विभिन्न स्तरों पर बहस शुरू हो गई है।

यात्रियों की सुरक्षा निस्संदेह एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, लेकिन मौजूदा चर्चा में एक अहम तथ्य को नजरअंदाज किए जाने का खतरा है कि सभी बाइक टैक्सी सेवाएं एक ही तरीके से या समान सुरक्षा मानकों के तहत संचालित नहीं होती है। रैपिडो के ग्राहक सेवा वितरण विभाग के उपाध्यक्ष रिजवान शेख ने कहा है कि सभी बाइक टैक्सी सेवा प्रदाता एक जैसे नहीं होते हैं।

छेड़छाड़ में एक गिरफ्तार

हमारे प्लेटफॉर्म पर किसे सेवा देने की अनुमति दी जाए। यात्रा के दौरान और उसके बाद व्यवहार पर कैसे निगरानी रखी जाए, और नियमों को कैसे लागू किया जाए इसके लिए हमने एक मजबूत सुरक्षा प्रणाली विकसित की है, रैपिडो में सुरक्षा प्रक्रिया पहली राइड से पहले ही शुरू हो जाती है।

इसमें आधार आधारित पहचान सत्यापन, पुलिस पृष्ठभूमि की जांच, पता सत्यापन, वाहन दस्तावेजों की जांच, तथा प्लेटफॉर्म पर सक्रिय होने से पहले कैप्टन्स के लिए अनिवार्य प्रशिक्षणा मॉड्यूल्स शामिल है। प्लेटफॉर्म पर प्रत्येक राइड डिजिटल रूप से बुक की जाती है, जो शुरुआत से अंत तक जीपीएस के जरिये ट्रैक होती है। सेफ्टी रिस्पॉन्स टीम से जुड़ा इन-ऐप एसओएस बटन, और राइड के बाद परिडबैक देने की सुविधा मिलती है।

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार