अजित पवार के प्लेन हादसे की तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

‘एक फोन कॉल’ के बाद बदला था अजित पवार का यात्रा कार्यक्रम, विमान हादसे पर फिर उठे सवाल

Kalyan में आयोजित शोकसभा के दौरान विमान हादसे से पहले आए कथित फोन कॉल और बदले यात्रा कार्यक्रम को लेकर नया दावा सामने आया है। बयान के बाद राजनीतिक हलकों में फिर से चर्चा तेज हो गई है।

अपूर्वा नायक

Pramod Hindurao On Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है।

कल्याण के मंगेशी हॉल में आयोजित शोकसभा के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पवार के करीबी माने जाने वाले प्रमोद हिंदुराव ने दावा किया कि हादसे से ठीक पहले एक फोन कॉल के बाद अजित पवार ने अपनी यात्रा का निर्णय बदल दिया था।

हिंदुराव के अनुसार अजित पवार पहले सड़क मार्ग से बारामती जाने वाले थे और इसकी तैयारी भी कर ली गई थी। लेकिन हादसे से एक दिन पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल या अन्य किसी नेता का फोन आया। बताया गया कि मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण फाइल लंबित है, जिसे तत्काल देखना आवश्यक है।

एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार

  • हिंदुराव ने कहा कि मंत्रालय में फाइल का काम निपटाने के बाद अजित पवार ने चार्टर विमान से बारामती जाने का निर्णय लिया। दुर्भाग्यवश, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अजित पवार सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
  • इस बयान ने पहले से उठ रहे सवालों को फिर हवा दे दी है। उल्लेखनीय है कि अजित पवार के भतीजे और राष्ट्रवादी (शरद) गुट के विधायक रोहित पवार भी हादसे की परिस्थितियों पर सवाल उठा चुके हैं। अब हिंदुराव के दावे ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।
  • क्या यात्रा कार्यक्रम में आखिरी क्षण में हुए बदलाव ने हादसे की कड़ी को प्रभावित किया? हालांकि इस संबंध में आधिकारिक जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन शोकसभा में दिया गया।
  • यह बयान सियासी गलियारों में नई बहस का कारण बन गया है।
  • विमान हादसे की सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन 'उस एक फोन कॉल' ने पूरे घटनाक्रम को फिर से केंद्र में ला दिया है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय