BJP और MNS पदाधिकारी विरोध में शामिल (फोटो नवभारत)
ठाणे

ठाणे: पटाखा स्टॉलों पर कार्रवाई के विरोध में अर्धनग्न प्रदर्शन, BJP-MNS कार्यकर्ता भी शामिल

Thane KDMC Firecracker Stalls: कल्याण में पटाखा स्टॉलों पर KDMC की कार्रवाई के विरोध में मालिकों ने D वार्ड कार्यालय में शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया। BJP और MNS पदाधिकारी भी विरोध में शामिल हुए।

अशोक वर्मा, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • कार्रवाई से नाराज स्टॉल मालिक D वार्ड कार्यालय पहुंचे।

  • BJP और MNS के पदाधिकारियों ने भी नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया।

  • प्रदर्शन के दौरान D वार्ड कार्यालय परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल रहा।

Firecracker Stalls Action Protest: ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) की एक टीम ने कल्याण पूर्व के कोलशेवाड़ी इलाके में लगाए गए पटाखों के स्टॉलों के खिलाफ कार्रवाई की। जिसके बाद स्टॉल मालिकों के साथ-साथ BJP और MNS के पदाधिकारियों ने भी इस कार्रवाई का विरोध किया।

विरोध जताने के लिए, नाराज स्टॉल मालिकों ने अपनी शर्ट उतार दीं और KDMC के 'D' वार्ड कार्यालय परिसर में 'अर्धनग्न' होकर विरोध प्रदर्शन किया।

पटाखा स्टॉलों पर कार्रवाई से नाराज हुए दुकानदार

दीवाली के त्योहार को देखते हुए कल्याण पूर्व के कोलशेवाड़ी इलाके में पटाखों की बिक्री के लिए कई अस्थायी स्टॉल लगाए गए थे। दुकानदारों को उम्मीद थी कि त्योहार के दौरान अच्छी बिक्री होगी और उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा। इसी बीच कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) की टीम ने इन स्टॉलों के खिलाफ कार्रवाई की। नगर निगम की इस कार्रवाई से स्टॉल मालिकों में नाराजगी फैल गई। दुकानदारों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया।

उनका कहना था कि त्योहार से ठीक पहले की गई इस कार्रवाई से उनके कारोबार पर असर पड़ सकता है। BJP और MNS के कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद, स्टॉल मालिक 'D' वार्ड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में अपनी शर्ट उतार दीं और अर्ध नगन होकर विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन से D वार्ड कार्यालय के बाहर तनाव

पटाखों के स्टॉलों पर KDMC की कार्रवाई के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन कुछ समय तक चर्चा का विषय बना रहा। स्टॉल मालिकों के साथ भारतीय जनता पार्टी और MNS के पदाधिकारियों के विरोध जताने से D वार्ड कार्यालय परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान नाराज दुकानदारों ने अपनी शर्ट उतारकर कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई।

घटना के चलते कार्यालय के आसपास कुछ समय के लिए हलचल बनी रही। पटाखा स्टॉलों पर नगर निगम की कार्रवाई और उसके बाद हुए राजनीतिक विरोध को लेकर कल्याण पूर्व में भी चर्चा शुरू हो गई है।

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?

वोट चोरी पर आर-पार की लड़ाई, गोरखपुर में नितिन नवीन की हुंकार तो भोपाल में नड्डा ने साधा निशाना