कल्याण में हुई लूटपाट (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Kalyan: पोस्ट ऑफिस इलाके में बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर गहने लूटे, पुलिस जांच में जुटी

Robbery In Kalyan: कल्याण स्टेशन के पास पोस्ट ऑफिस इलाके में 70 वर्षीय महिला से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। दो अज्ञात युवक बातचीत के बहाने महिला को उलझाकर गहने लूटकर फरार हो गए।

अपूर्वा नायक

Elderly Woman Robbed in Kalyan Dombivli: कल्याण शहर में बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक घटना सामने आई है। कल्याण स्टेशन के पास स्थित पोस्ट ऑफिस इलाके में 70 वर्षीय महिला के साथ लूटपाट की वारदात हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कल्याण पूर्व के वालधुनी क्षेत्र में रहने वाली मानतीदेवी फिरतुराम राजभर (70) रविवार सुबह करीब 11.30 बजे अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पोस्ट ऑफिस के पास दो अज्ञात युवक उनके पास आए और उनसे बातचीत शुरू कर दी।

बातों में उलझाकर लूटे गहने

आरोपियों ने महिला को बातों में उलझाकर उनका ध्यान भटकाया और मौका पाकर उनके गहने लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गईं और तुरंत अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद परिजन महिला को लेकर महात्मा फुले पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां पीड़िता की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही इलाके के स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि संदिग्धों के बारे में कोई सुराग मिल सके।

बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल

दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना ने एक बार फिर शहर में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट