शहर के हर वार्ड में चौपाल सभाएं सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

कल्याण-डोंबिवली में वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का अभियान, हर वार्ड में चौपाल लगाकर घर-घर होगा नामों का सत्यापन

Kalyan Dombivli Voter List Controversy: कल्याण-डोंबिवली में मतदाता सूची से नाम कटने के आरोपों पर कांग्रेस आक्रामक है। पार्टी वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत वार्ड-वार्ड चौपाल और घर-घर सत्यापन करेगी।

अशोक वर्मा, प्रमोद यादव

Highlights

  • कल्याण-डोंबिवली में मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने अभियान घोषित किया।

  • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के तहत हर वार्ड में चौपाल सभाएं आयोजित होंगी।

  • कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची में नामों का सत्यापन करेंगे।

  • चौपाल में संविधान के अनुच्छेद 326 को पढ़कर मतदान के अधिकार की जानकारी दी जाएगी।

Vote Bachao Desh Bachao Campaign: कल्याण मतदाता  सूची में हुई गड़बड़ी के मुद्दे पर   कांग्रेस ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है कल्याण- डोंबिवली में मतदाता सूची में कथित हेरफेर और हजारों मतदाताओं के नाम काटे जाने को लेकर चिंता जताई है।

'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत शहर के हर वार्ड में चौपाल सभाएं आयोजित करके मतदाताओं के अधिकारों का प्रचार किया जाएगा।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और कल्याण-डोम्बिवली के नव नियुक्त प्रभारी श्रीरंग बर्गे ने घोषणा की हैं कि कांग्रेस मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता सूची में नामों का सत्यापन करेगी, नाम न छपे हुए लोगों की तलाश करेगी और उन्हें मतदान के संवैधानिक अधिकार के बारे में जागरूक करेगी।

भाजपा और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल

वे कल्याण- डोंबिवली के ग्लोबल ग्रिडल हॉल में आयोजित कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। मतदाता सूची में नामों की गड़बड़ी का मुद्दा एसआईआर प्रक्रिया के मद्देनजर सामने आया है , और पार्टी ने इसके खिलाफ जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया है।

इस अवसर पर कल्याण शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट. नवीन सिंह , डोंबिवली शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित म्हात्रे और पूर्व अध्यक्ष राजाभाऊ पाटकर ने अपने विचार व्यक्त किये।

मतदान ही नागरिकों की असली ताकत है। हमारा आरोप है कि हजारों नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। यह महज प्रशासनिक गलती नहीं, बल्कि मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है। हम भाजपा और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। इसलिए अब हम सिर्फ सभाएं ही नहीं करेंगे , बल्कि सीधे जनता के पास जाकर उन्हें इस मुद्दे से अवगत कराएंगे ,” यह बात  आक्रामक लहजे में पवित्रा बर्गे ने कही।

कल्याण-डोंबिवली के प्रत्येक ब्लॉक के कम से कम दस वार्डों में चौपाल

उन्होंने कहा कि इस अभियान की खास बात यह है कि हर वार्ड में  प्रत्येक चौपाल सभा में सबसे पहले मतदाता सूची पढ़ी जाएगी। सूची से बाहर किए गए लोगों के नामों की जाँच की जाएगी और संबंधित मामलों को नागरिकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

इसके बाद, भारत के संविधान के अनुच्छेद 326 को पढ़कर मतदान के संवैधानिक अधिकार के महत्व पर बल दिया जाएगा। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के बारे में जानकारी देने वाले   पंपलेट  भी नागरिकों को वितरित किए जाएंगे।

कल्याण-डोंबिवली के प्रत्येक ब्लॉक के कम से कम दस वार्डों में चौपाल सभाएं आयोजित करने की योजना बनाई गई है। यह अभियान जिला अध्यक्ष , बीएलए-1 , ब्लॉक अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों के समन्वय से चलाया जाएगा। विशेष रूप से, प्रत्येक बैठक की तस्वीरें और विस्तृत रिपोर्ट ' कांग्रेस कनेक्ट ' पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी ।

बैठक में प्रदेश सचिव रूपेश रोड्रिग्स , वर्षा शिखर , रत्नप्रभा म्हात्रे , इफ्तिखार खान , वैशाली वाघ , रीना खांडेकर , मामा पगारे, आजम शेख , दीप्ति दोशी , शीला भोसले , वर्षा गुजर , अजीत सिंह , अमोल गायकवाड़ , अभय टावरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन

Jama Masjid Police Attack: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकू से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल; 3 की हालत गंभीर

बारिश थमते ही JCB लेकर मैदान में उतरे अनंत सिंह, आज बेटी की हल्दी; शादी में 20 घोड़ों के बीच होगी घुड़दौड़

क्या NDA के सहयोगी बनेंगे शरद पवार? अंदरखाने चल रही बातचीत, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत