कल्याण POCSO केस न्यूज़ : प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो) 
ठाणे

कल्याण-डोंबिवली में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के 3 मामले, सभी आरोपी गिरफ्तार

Kalyan Dombivli Three Minor Rape Cases: कल्याण-डोंबिवली इलाके में नाबालिग बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की तीन घटनाओं से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अपूर्वा नायक

Kalyan Dombivli Three Minor Rape Cases Updates: कल्याण-डोंबिवली इलाके में नाबालिग बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की तीन अलग-अलग घटनाओं से रविवार को पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शिकायत दर्ज होते ही तीनों ही मामलों के आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दो-दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पहली घटना कल्याण रेलवे यार्ड की है। शनिवार रात 24 साल के सौरभ सोनवणे नामक युवक ने एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का मोबाइल जबरन छीन लिया।

जब लड़की ने मोबाइल वापस मांगा, तो आरोपी उसे झांसा देकर रेलवे यार्ड में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर कल्याण रेलवे (लोहमार्ग) पुलिस ने रविवार को जाल बिछाकर आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।

2 दिन पुलिस हिरासत

  • पुलिस ने तीनों ही मामलों में मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो कानून और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है, जहां पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है।
  • एक ही दिन में नाबालिग लड़‌कियों के शोषण के तीन मामले सामने आने से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।

दोस्ती की आड़ में बनाया हवस का शिकार

  • दूसरा मामला रामनगर पुलिस स्टेशन की हद में सामने आया है। यहां पुलिस ने 19 साल के शुभम सरोज नाम के एक वीडियोग्राफर को गिरफ्तार किया है।
  • शुभम ने अपनी ही 15 साल की एक नाबालिग दोस्त को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह खौफनाक मामला तब सामने आया, जब नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई।
  • इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।

यूपी से एक आरोपी धराया

तीसरी घटना मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र की है। 25 वर्षीय काजू निषाद नाम के युवक ने अपनी 15 साल की नाबालिग फ्रेंड के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की गर्भवती हो गई, तो आरोपी कानूनी कार्रवाई के डर से उत्तर प्रदेश फरार हो गया। नाबालिग की शिकायत पर मानपाड़ा पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और एक टीम भेजकर आरोपी काजू निषाद को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर कल्याण ले आई।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी