पानी की किल्लत रोकने की तैयारी सोर्स- AI
ठाणे

कल्याण-डोंबिवली में पानी की किल्लत रोकने की तैयारी, वर्षा जल संचयन के लिए अलग योजना बनाने की मांग

Kalyan Dombivli Water Conservation: कल्याण-डोंबिवली में बढ़ती आबादी और शहरीकरण से पानी की मांग बढ़ी है। वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण के लिए अलग कार्य योजना व लिखित जवाब की मांग की गई।

अशोक वर्मा, प्रमोद यादव

Highlights

  • कल्याण-डोंबिवली के लिए अलग जल संरक्षण कार्ययोजना बनाने की मांग की गई।

  • BJP उपाध्यक्ष पुष्पा रत्नपारखी ने मनपा आयुक्त और महापौर को ज्ञापन सौंपा।

  • नई इमारतों में वर्षा जल संचयन अनिवार्य करने का सुझाव दिया गया।

  • पुरानी इमारतों और सरकारी संस्थानों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग लागू करने की मांग है।

Rainwater Harvesting KDMC: कल्याण- डोंबिवली महानगर पालिका क्षेत्र में  शहरीकरण और जनसंख्या में भारी वृद्धि के कारण कल्याण-डोंबिवली शहर में पानी की मांग बढ़ जा रही है। भविष्य में पानी की किल्लत से बचने के लिए वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण हेतु एक अलग जल संरक्षण कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए।

भाजपा की कल्याण शहर  उपाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा रत्नपारखी ने मनपा आयुक्त और महापौर को एक ज्ञापन देकर  यह अनुरोध किया है।

उन्होंने मांग की है कि नए आवासीय परिसरों में वर्षा जल संचयन को अनिवार्य बनाया जाए, पुरानी इमारतों में भी जल संरक्षण प्रणाली स्थापित करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया जाए और महानगर पालिका के स्कूलों, अस्पतालों और कार्यालयों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की जाए।

पुष्पा रत्नपारखी जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासरत

इसके अलावा खुले स्थानों में जल संग्रहण गड्ढे, कुएं और वर्षा जल पुनर्भरण प्रणालियां बनाई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि जल संरक्षण के लिए अलग से निधि उपलब्ध कराई जानी चाहिए और  इसके साथ ही तकनीकी मार्गदर्शन और नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

BJP उपाध्यक्ष पुष्पा रत्नपारखी पिछले 15 वर्षों से जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासरत हैं। अब वे केवल वादे करने के बजाय प्रशासन से हर मांग का लिखित जवाब और समयबद्ध कार्य योजना की घोषणा करने की अपेक्षा कर रही हैं।

पुष्पा रत्नपारखी ने जल संरक्षण में स्थानीय  नागरिकों की भागीदारी

कल्याण- डोंबिवली शहर के विकास के दौरान भविष्य में होने वाली पानी की  कमी को ध्यान में रखना आवश्यक है, और वर्षा के पानी का संग्रहण करके भूजल को बर्बाद किए बिना उसका पुनर्भरण करना भी जरूरी है। पुष्पा रत्नपारखी ने जल संरक्षण में स्थानीय  नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने की भी अपील की है।

इसके अलावा, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जल संरक्षण योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखकर जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इसके लिए मनपा स्तर पर एक विशेष निगरानी समिति गठित होनी चाहिए, जो नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करे और नागरिकों को भी जल बचत के आसान उपायों के प्रति जागरूक किया जाए। 

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को धमकी, अब दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री; आखिर क्यों?