कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

Thane News: कोरोना से ठाणे में दूसरी मौत, KDMC के अधिकारी बोले- घबराने की जरूरत नहीं

ठाणे जिले के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 का उपचार करा रही एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) ने संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि की है।

आकाश मसने

ठाणे: महाराष्ट्र में कोरोना अपने पैर तेजी से पसार रहा है। केरल के बाद महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामला है। इस बीच ठाणे जिले के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 का उपचार करा रही एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) ने संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि की है। वहीं ठाणे जिले में यह दूसरी मौत है।

केडीएमसी के स्वास्थ्य विभाग की प्रभारी अधिकारी डॉक्टर दीपा शुक्ला ने सोमवार को मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मुंबई से सटे राज्य के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद महानगर पालिका क्षेत्र में चार लोगों को कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है।

डॉक्टर दीपा शुक्ला ने बताया कि इनमें से एक महिला की मौत हो गई और हल्के लक्षणों वाले एक अन्य मरीज को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि तीसरे मरीज का निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और चौथे को आगे की देखभाल के लिए कलवा के छत्रपति शिवाजी अस्पताल में भेज दिया गया है।

लोगों को घबराने की जरूरत नहीं: डॉ. शुक्ला

स्वास्थ्य विभाग की प्रभारी अधिकारी शुक्ला ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को भीड़-भाड़ वाली एवं बंद जगहों से बचने और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के उपयोग को प्राथमिकता देने की सलाह दी है।

विभाग ने कहा कि केडीएमसी ने कल्याण के बाई रुक्मिणीबाई अस्पताल और डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में वेंटिलेटर सुविधाओं के साथ आइसोलेशन रूम तैयार किए हैं। इसने कहा कि दोनों जगह कोरोना वायरस की जांच की सुविधा है।

ठाणे में 36 मामले सामने आए

इस बीच, ठाणे महानगर पालिका के जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी कि शहर में अब तक कोविड-19 के 36 मामले सामने आए हैं जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि 9 मरीज स्थिर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं और 20 अन्य घर पर आइसोलेशन में हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई