उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Deputy CM Eknath Shinde ने सौंपी जिम्मेदारी, जयप्रकाश सिंह को अहम पद

Maharashtra Nikaay Chunaav: शिवसेना ने मनपा चुनाव से पहले उत्तर भारतीय समाज को साधने के लिए बड़ा कदम उठाया। जयप्रकाश सिंह को महाराष्ट्र राज्य कार्याध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: वर्षों तक कांग्रेस पार्टी में रहकर सामाजिक कार्य करने वाले उत्तर भारतीय नेता जयप्रकाश सिंह को शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन के महाराष्ट्र राज्य कार्याध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

शिवसेना के प्रमुख नेता एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जयप्रकाश सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा। शिवसेना उप नेता एवं प्रवक्ता संजय निरुपम के अत्यंत करीबी माने जाने वाले जयप्रकाश सिंह निरूपम के साथ ही शिवसेना में शामिल हुए थे।

उत्तर भारतीय समाज में अच्छी पकड़ होने की वजह से मनपा चुनाव के पहले उन्हें शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन के महाराष्ट्र राज्य कार्याध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य नेताओं की भी हुई नियुक्ति

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्वास जताते हुये कि हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा तथा धर्मवीर आनंद दिघे की शिक्षाओं से प्रेरित होकर जयप्रकाश सिह भी पार्टी के लिए समर्पित भावना के साथ काम करेंगे तथा उत्तर भारतीय संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे।

जयप्रकाश सिंह ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे, इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राजेश सिंह को महाराष्ट्र सचिव, सुनील शुक्ला की महाराष्ट्र उपाध्यक्ष, दिनेश सिंह को महाराष्ट्र कोषाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदान किया, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब दुबे ने कहा है कि सभी पदाधिकारी एक टीम भावना के साथ काम करेंगे।

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग