ठाणे

ओबीसी समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: भानुदास माली

अशोक वर्मा

कल्याण : महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस (Maharashtra Pradesh Congress) के ओबीसी वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष भानुदास माली (Bhanudas Mali) ने चेतावनी दी है कि, ओबीसी (OBC) के खिलाफ अन्याय (Injustice) बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रकाश मुथा ने कल्याण के मुथा कॉलेज में "ओबीसी क्या है" इस विषय पर एक संवाद का आयोजन किया। जिसमें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भानुदास माली मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। 

जिलों में ओबीसी का भव्य मोर्चा निकालें

इस अवसर पर भानुदास माली ने संबोधित करते हुए ओबीसी के साथ हो रहे अन्याय को बचाने आव्हान किया और उन्होंने ओबीसी विभाग के माध्यम से ओबीसी पर हो रहे अन्याय को तोड़ने के लिए लड़ाई शुरू करने की बात कही और कहा कि महाराष्ट्र के सभी जिलों में ओबीसी का भव्य मोर्चा निकालें, विचार-मंथन शिविर लगाए और आश्वासन दिया कि इसके बाद भी ओबीसी पर अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

इसके साथ ही प्रदेश महासचिव प्रकाश मुथा ने कहा कि ओबीसी को दिया गया आरक्षण कानूनन है और वह कांग्रेस के माध्यम से इसे संविधान में लाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर भानुदास माली, प्रकाश मुथा, ओबीसी संभाग कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयदीप सानप, कोंकण संभाग प्रमुख शैलेश राउत, राज्य संयोजक शंभो म्हात्रे, प्रदेश उपाध्यक्ष भोईर, ठाणे शहर जिला अध्यक्ष ओबीसी मंडल राहुल पिंगले, रायगढ़ जिला अध्यक्ष उमेश भोईर, कल्याण शहर ओबीसी संभाग अध्यक्ष राजू जाधव, प्राचार्य वैशाली गोखले, अनुजा ब्रम्हे, सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक रवींद्र तायड़े, सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी अहिरराव आदि उपस्थित थे। 

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा