डॉ. निपुण विनायक, डॉ कैलास पवार सोर्स- नवभारत
ठाणे

ठाणे के सरकारी अस्पतालों को मिलेगी स्टार रेटिंग: बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की नई पहल

Thane Government Hospitals Star Rating: ठाणे, पालघर और रायगढ़ के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए स्टार रेटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। मानकों पर होगा मूल्यांकन।

प्रमोद यादव

Highlights

  • ठाणे, पालघर और रायगढ़ के सरकारी अस्पतालों की होगी स्टार रेटिंग।

  • अस्पतालों का निर्धारित गुणवत्ता मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।

  • ठाणे के नियोजन भवन में विभागीय कार्यशाला आयोजित हुई।

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

Public Health Department Maharashtra: ठाणे सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से अब अस्पतालों की स्टार रेटिंग की जाएगी। इसी दिशा में गुरुवार को ठाणे के जिलाधिकारी कार्यालय स्थित नियोजन भवन में ठाणे विभागीय 'स्टार रेटिंग ऑफ हॉस्पिटल' कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. निपुण विनायक (आईएएस) की अध्यक्षता एवं उपनिदेशक डॉ कैलास पवार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले की सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

गुणवत्ता के मानकों पर होगा मूल्यांकन

कार्यशाला में अस्पतालों की स्टार रेटिंग के लिए निर्धारित विभिन्न मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें पिछली मूल्यांकन प्रक्रिया में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली स्वास्थ्य संस्थाओं के कार्यों की सराहना भी की गई।

अधिकारियों को बताया गया कि अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधारने, गुणवत्ता प्रबंधन को मजबूत करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए किन पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

डॉ. निपुण विनायक, डॉ कैलास पवार

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

इस कार्यशाला में आयुक्त, नागरी स्वास्थ्य सेवा (NUHM) डॉ. सुनील भोकरे, सहसंचालक डॉ. सुनीता गोल्हाईत, ठाणे जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल सहित तीनों जिलों के जिला शल्य चिकित्सक, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक, अधिसेविकाएं तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान टीम-बिल्डिंग गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इसके माध्यम से तीनों जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को एक-दूसरे के अनुभवों तथा बेहतर कार्यप्रणालियों को समझने का अवसर मिला। विभिन्न समूहों ने अपनी-अपनी स्वास्थ्य संस्थाओं में सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना भी तैयार की।

टीमवर्क और बेहतर संवाद पर प्रधान सचिव का जोर

प्रधान सचिव डॉ. निपुण विनायक ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए टीमवर्क, बेहतर संवाद और आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए मार्गदर्शन किया।

डॉ पवार की सराहना

वहीं, जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने ठाणे जिले के सरकारी अस्पतालों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा के उपसंचालक डॉ. कैलास पवार के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार हुआ है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी भविष्य में और मजबूत बनाने की आवश्यकता जताई।

उपसंचालक डॉ. कैलास पवार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार की प्रक्रिया को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का संचालन दंत शल्य चिकित्सक डॉ. अर्चना पवार ने किया।

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां

भारत से निकलकर कैसे ग्लोबल हुई दिवाली? 20 साल में कितना बदल गया दुनिया का भारत के त्योहारों को देखने का नजरिया