

Highlights:
कल्याण-डोंबिवली के 11 स्केटर्स का राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
विरार में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल 14 मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
डोंबिवली के रॉयल कॉलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा आस्था नाइकर ने 4 सिल्वर मेडल जीते।
Kalyan Dombivli Skating Championship: विरार में ठाणे डिस्ट्रिक्ट स्केटिंग एसोसिएशन की तरफ से हुए डिस्ट्रिक्ट लेवल कॉम्पिटिशन में कल्याण डोंबिवली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिस्ट्रिक्ट कॉम्पिटिशन में 14 मेडल जीते। इन सभी खिलाड़ियों को स्टेट लेवल कॉम्पिटिशन के लिए चुना गया है। इस कॉम्पिटिशन में जिले के 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
डोंबिवली के रॉयल कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स की क्लास 11 साइंस की स्टूडेंट आस्था प्रकाश नाइकर ने इस कॉम्पिटिशन में 4 सिल्वर मेडल जीतकर बड़ी कामयाबी हासिल की, जबकि कल्याण के लॉरेंस स्कूल की मृण्मयी रमेश पाटिल ने 3 गोल्ड मेडल जीते। मृण्मयी और आस्था कल्याण डोंबिवली की स्टार स्केटर्स हैं और दोनों ने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के DSO कॉम्पिटिशन में गोल्ड मेडल जीते हैं।
इन खिलाड़ियों को स्केटिंग एसोसिएशन महाराष्ट्र के प्रेसिडेंट पुष्पेंद्र सिंह, अश्विन गोयल, पवन ठाकुर, गीतेश वैद्य का कीमती सपोर्ट मिला, जबकि एपेक्स कोर 360 की प्राची घुमरे और ग्लोबल कॉलेज की प्रिंसिपल सुप्रिया नाइकर ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मृण्मयी पाटिल, आस्था नाइकर,
अवनीश वागले, कौशिक वैद्य,
भूमि केरकर, समृद्धि शास्त्रीकर, वेदांत पाटिल, स्वरा निकम, नीरजा कुबल, मृणाल सबने, सान्वी नार्वेकर