गायमुख घाट सड़क दुर्घटना  सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे के गायमुख घाट में कार से टकराकर पलटा डंपर, सड़क पर बिखरी 28 टन रेत; यातायात प्रभावित

Thane Ghodbunder Road: घोड़बंदर स्थित गायमुख घाट में 28 टन रेत लेकर जा रहा डंपर कार से टकराकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और सड़क साफ कर यातायात बहाल किया गया।

रूपम सिंह

Thane Gaimukh Ghat Accident: घोड़बंदर के गायमुख घाट में रविवार तड़के एक डंपर के कार से टकराकर पलटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद डंपर में लदी करीब 28 टन रेत की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। हालांकि, दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।

चालक का वाहन से नियंत्रण छूटा

मनपा के आपदा प्रबंधन कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, डंपर गुजरात से माजीवाड़ा की ओर जा रहा था। वाहन में 28 टन रेत की बोरियां लदी हुई थीं। रविवार तड़के करीब 4:30 बजे जब डंपर घोड़बंदर के गायमुख घाट पहुंचा, तभी चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया।

कार से टक्कर के बाद पलटा डंपर

नियंत्रण खोने के बाद डंपर एक कार से जा टकराया। टक्कर के बाद डंपर सड़क पर पलट गया। वाहन में लदी रेत की बोरियां सड़क पर गिरकर फैल गईं। अचानक बड़ी मात्रा में रेत सड़क पर आ जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ट्रैफिक पुलिस और आपदा टीम मौके पर पहुंची

दुर्घटना की सूचना मिलते ही ठाणे ट्रैफिक पुलिस, दमकल विभाग के कर्मचारी और आपदा प्रबंधन कक्ष की टीम घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के बाद सड़क से रेत की बोरियां हटाने का काम शुरू कराया।

JCB की मदद से सड़क साफ कराई

सड़क पर बिखरी रेत की बोरियों को हटाने के लिए JCB मशीन की मदद ली गई। राहत और बचाव टीम ने काफी मशक्कत के बाद सड़क को साफ कराया। इसके बाद प्रभावित मार्ग पर यातायात को दोबारा सुचारु किया गया।

हादसे में कोई हताहत नहीं

प्रशासन के अनुसार, इस दुर्घटना में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई और कोई गंभीर हताहत भी नहीं हुआ। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में डंपर चालक के वाहन से नियंत्रण खोने की बात सामने आई है। घटना के बाद कुछ समय तक गायमुख घाट मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

सीईओ के चयन पर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की सफाई, 11 अगस्त को इंटरव्यू में शामिल हुए थे जितेंद्र मिश्र

यूसीसी लागू करने के बयान पर चिराग पासवान का रिएक्शन, अमित शाह के बयान पर कहा- ड्राफ्ट सार्वजनिक हो

बिना कागज दिखाए उड़ गए इटली के तीन यात्री, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक; IB चीफ भी होंगे मौजूद

UPI New Rule 2026: ₹2,000 तक के UPI और RuPay पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का नोटिफिकेशन जारी

हिंदी दिवस पर SC की नई पहल, जल्द लॉन्च होगा जन सूचना पोर्टल; हिंदी ऑडियो और वीडियो के जरिए जान सकेंगे फैसला