गणेशोत्सव गेंदा फूल सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

गणेशोत्सव से पहले किसानों को झटका, कल्याण APMC में 70-80 से गिरकर 10-30 रुपये किलो हुआ गेंदा

Ganeshotsav Flower Price: गणेशोत्सव के दौरान कल्याण APMC में गेंदे की भारी आवक से दाम गिरकर ₹10-30 प्रति किलो हो गए हैं। उत्पादन व परिवहन लागत न निकलने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना है।

रूपम सिंह

Kalyan APMC Flower Prices: गणेशोत्सव में गेंदे के फूलों की बढ़ती मांग और अच्छे भाव की उम्मीद में अलग-अलग जिलों से किसान कल्याण एपीएमसी के फूल बाजार पहुंचे थे।

हालांकि, बाजार में फूलों की आवक बढ़ते ही किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। 70 से 80 रुपये किलो तक बिकने वाला गेंदा अब महज 10 से 30 रुपये किलो के भाव पर बिक रहा है।

आवक बढ़ते ही गिर गए भाव

गणेश उत्सव से ठीक पहले गेंदे फूलों की मांग बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन बाजार में आवक अधिक होने के कारण गेंदे के भाव में भारी गिरावट आ गई। किसानों का कहना है कि मौजूदा कीमत पर फूल बेचने से उन्हें मुनाफा तो दूर, उत्पादन और परिवहन की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।

परिवहन और मजदूरी का खर्च भी नहीं निकल रहा

किसानों के अनुसार, खेत से फूल बाजार तक उपज लाने में वाहन का किराया, मजदूरी और अन्य खर्च होते हैं। बाजार में कम भाव मिलने के कारण फूल बेचकर मिलने वाली रकम इन खर्चों के बराबर भी नहीं पहुंच रही है।

कई किसानों के लिए फूलों को बाजार तक लाना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि कुछ किसानों के सामने फूल बेचने के बजाय उन्हें फेंकने की नौबत आ गई है।

कम बारिश के कारण बढ़ाई थी खेती

इस साल कम बारिश के कारण किसानों ने बड़े पैमाने पर गेंदे की खेती की थी। किसानों को उम्मीद थी कि गणेशोत्सव के दौरान फूलों की मांग बढ़ेगी और उन्हें बेहतर कीमत मिलेगी। इसी उम्मीद में कई किसानों ने फूलों का उत्पादन बढ़ाया था।

किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

कल्याण शहर में गणेशोत्सव के दौरान गेंदे के फूलों की मांग आमतौर पर बढ़ जाती है। मंदिरों में सजावट से लेकर घरों और गणेश मंडपों की सजावट तक फूलों का इस्तेमाल होता है। इसके बावजूद इस बार बाजार में कीमतों में आई तेज गिरावट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

किसानों का कहना है कि यदि फूलों के भाव में सुधार नहीं हुआ तो बड़ी मात्रा में उपज बर्बाद हो सकती है। पहले ही खेती पर खर्च कर चुके किसानों के लिए यह स्थिति आर्थिक नुकसान को और बढ़ा सकती है।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा