रिसेप्शनिस्ट से मारपीट का पूरा वीडियो (सौजन्य-एक्स) 
ठाणे

अस्पताल रिसेप्शनिस्ट से मारपीट का फुल VIDEO आया सामने, सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश

Attack on Receptionist Full Video: कल्याण में एक निजी अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट से मारपीट का मामला सामने आया था। इसका अब पूरा वीडियो सामने आया है, जिसमें सच्चाई देख आपके होश उड़ जाएंगे।

प्रिया जैस

Attack on Receptionist Full Video: ठाणे के कल्याण में एक निजी अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट से हुई मारपीट मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। निजी अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट से हुई मारपीट का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके वायरल होते ही मारपीट करने वाले युवक गोकुल झा को गिरफ्तार और उसके साथ मौजूद महिला व भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

अब इस मामले में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है। दरअसल, इस घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज को देख कर कोई भी दंग रह जाएगा। अब तक सामने आए वीडियो में केवल एक बाजू दिखाई दे रही थी, लेकिन पूरे वीडियो में मामले की असली बात सामने आ गई है।

सोशल मीडिया पर आया पूरा वीडियो

कल्याण में रिसेप्शनिस्ट पर हुए हमले के पूरे वीडियो में साफ दिख रहा है कि गोकुल झा ने पहले किसी बात को लेकर रिसेप्शनिस्ट के टेबल को लात मारी। इससे रिसेप्शनिस्ट ने गुस्से में आकर टेबल पर रखे कागज को फेंका और बाहर आकर गोकुल के साथ आई महिला के साथ बदतमीजी कर उसे थप्पड़ मार दिया। जैसे ही रिसेप्शनिस्ट ने महिला को थप्पड़ मारा, उसके बाद गोकुल झा ने उसकी पिटाई कर दी।

इस पूरे वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। साथ ही मामले की पूरी सच्चाई को उजागर भी किया है। इस नए वीडियो के आने के बाद अब पुलिस इस पर क्या एक्शन लेती है, ये देखना दिलचस्प होगा।

संजय निरुपम ने किया पोस्ट

इस नए वीडियो को लेकर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय निरुपम ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। संजय निरुपम ने लिखा, समाज में हिंसक प्रवृत्ति बहुत बढ़ गई है। हर तरफ़। हर वर्ग में। किसी जाति विशेष और भाषा विशेष के लोगों पर एक तरफा आरोप लगाना समस्या से मुंह मोड़ने जैसा है। इससे यह सामाजिक कुप्रवृति और तेज़ी से फैलेगी।"

संजय निरुपम ने आगे लिखा, "लोग राजनीति करने से पहले जाति-भाषा के आग्रहों से ऊपर उठकर अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी का भी अहसास करें। वरना हम आदिम युग में चले जाएंगे। कल्याण की घटना का पूरा वीडियो ये है।"

LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानें दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ के ताजा रेट

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी