एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया X ) 
ठाणे

Thane में एकनाथ शिंदे का रोड शो, शक्ति प्रदर्शन के साथ ट्रैफिक जाम से लोग बेहाल

Thane Municipal Election से पहले उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। भारी भीड़ के चलते शहर में ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिसके चलते आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

अपूर्वा नायक

Deputy CM Eknath Shinde Rally: उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे में रोड शो के जरिये शक्ति प्रदर्शन किया। शिंदे ने ठाणे के मतदाताओं से महायुति के उम्मीदवारों को जीतने की अपील की।

उप मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ी भीड़ की वजह से कामकाजी लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। शाम के समय भारी भीड़ की वजह से काम पर से घर लौटने वाले लोगों को एक ही स्थान पर आधे-आधे घंटे खड़े रहना पड़ा। जिससे काफी अधिक परेशानी हुई।

ठाणे महानगर पालिका चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को देर शाम प्रचार रैली निकाली। चेंदणी कोलीवाडा, सिड़को बस स्टॉप सथोबा शंकर रोड से प्रचार रैली (रोड शो) की शुरुआत हुई।

रोड शो में प्रचार रथ पर शिंदे के साथ भाजपा विधायक संजय केलकर सहित शिवसेना-भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे। प्रचार यात्रा टेंभीनाका, चंदनवाडी, सिद्धेश्वर तलाव, ज्ञानेश्वर नगर, शंकर मंदिर चौक, लोकमान्य नगर बस डिपो, भीमनगर, वर्तकनगर, मानपाडा होते हुए मनोरमानगर तक गयी।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के रोड शो की वजह से सिडको, टेंभीनाका, कोर्टनाका, नितीन कंपनी सहित रैली के मार्ग पर वाहन चालकों एवं यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से रोजमर्रा के काम काज से घर वापस होने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

रोड शो के मार्ग से बचाने के लिए लोगों ने पर्यायी मार्ग का चुनाव किया, लेकिन वे शहर के आंतरिक सड़कों पर जाम में फंस गए। 10 से 15 मिनट की यात्रा के लिए लोगों को आधे-आधे घंटे जाम में अटके रहना पड़ा।

शिवसेना उम्मीदवार के खिलाफ बढ़ी नाराजगी

  • उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे मनपा के लगभग 9 वार्डों में चुनाव प्रचार करने के लिए रोड शो किया।
  • चेदणी कोलीवाडा इलाके में शिवसेना उम्मीदवार के खिलाफ शिवसेना का ही बागी मैदान में है। टेंभीनाका परिसर में भी शिवसेना के उम्मीदवार को अदरूनी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। लोकमान्य नगर में भी शिवसेना उम्मीदवार के खिलाफ नाराजगी है।
  • पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने शिवसेना की प्रचार यात्रा को रोकने का प्रयास किया था, मानपाड़ा एवं मनौरमा नगर में शिवसेना के आतरिक कलह की वजह से पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
  • शिवसेना के पूर्व नगरसेवक निर्दलीय पैनल बना कर चुनाव मैदान में है। शिवसेना के अधिकृत उम्मीदवारों को डेजर जोन से निकालने के लिए उप मुख्यमंत्री ने रोड शो के जरिये शक्ति प्रदर्शन का निर्णय लिया।

तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें