Eknath Shinde Thane On 80th Independence Day: शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय पर ध्वजारोहण करते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि सक्षम किसान, कर्तृत्ववान युवा, सशक्त महिलाएं और खुशहाल नागरिक ही विकास की वास्तविक पहचान हैं।
किसानों का सम्मान, श्रमिकों की मेहनत, महिलाओं का आत्मविश्वास, युवाओं की ऊर्जा और आधुनिक तकनीक की ताकत को साथ लेकर महाराष्ट्र और भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने का संकल्प है।
ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्य शासकीय ध्वजारोहण समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने अंतरिक्ष अनुसंधान, डिजिटल तकनीक, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और रक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
महाराष्ट्र भी एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। किसानों के कल्याण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की तिजोरी पर पहला अधिकार किसानों का है। ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना 2026’ लागू की गई है।
ठाणे जिले में 97 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टैक प्रणाली पर पंजीकरण हुआ है। जिला परिषद सेस फंड के माध्यम से 2,100 लाभार्थियों को आधुनिक कृषि सामग्री, सिंचाई उपकरण तथा महिला बचत समूहों को ई-कार्ट वितरित किए गए हैं।
ठाणे जिले के विकास का उल्लेख करते हुए शिंदे ने कहा कि ठाणे अंतर्गत मेट्रो और ठाणे-बोरिवली डबल टनल परियोजनाएं शहर के लिए गेमचेंजर साबित होंगी। ठाणे के लिए 302 करोड़ और अंबरनाथ के लिए 150 करोड़ रुपये की मलनिःसारण परियोजनाएं मंजूर की गई हैं। 900 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक सिविल अस्पताल इसी वर्ष शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
नागरिक सुरक्षा के लिए ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में 6,059 एआई-सक्षम कैमरे लगाए जा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘आधारवड’ और पुलिस-जनसंवाद के लिए ‘पुलिस मित्र’ ऐप शुरू किए गए हैं। नशामुक्त भारत अभियान के तहत करीब 40 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट किए गए हैं।
समारोह में ‘महा वॉकेथॉन-वॉक फॉर वॉटर’ और ‘मृद व जलसंधारण रील्स प्रतियोगिता’ के लोगो का अनावरण किया गया। ‘स्त्री दर्पण’ ई-बुक का भी विमोचन हुआ। उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस अधिकारियों तथा राज्य गुणवत्ता प्राप्त छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
जिल्हा सूचना कार्यालय, ठाणे द्वारा तैयार किए गए महिला सक्षमीकरण व महिला यशकथा विषय पर 'स्त्री दर्पण' इस ई-बुक का विमोचन उपमुख्यमंत्री व पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के हांथों हुआ।
इस समारोह में सांसद नरेश म्हस्के, विधायक रवींद्र फाटक, संजय केलकर, माधवी नाईक, महापौर शर्मिला पिंपोळकर, जिल्हाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल, ठाणे पोलीस आयुक्त आशुतोष डुंबरे, ठाणे महापालिका आयुक्त सौरभ राव, जिल्हा परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजित यादव, पुलिस सहआयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण, ठाणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक डॉ. विनयकुमार राठोड।
अपर जिल्हाधिकारी हरिश्चंद्र पाटील, पुलिस उपायुक्त पंकज शिरसाट, बालासाहेब पाटील, निवासी उपजिलाधिकारी डॉ. संदीप माने, जिला अधीक्षक भूमी अभिलेख नितीन पाटील, उपजिल्हाधिकारी रूपाली भालके, वरूणकुमार सहारे, शशिकांत गायकवाड, प्रांताधिकारी उर्मिला पाटील, उपजिला चुनाव अधिकारी वैशाली माने, जिला नियोजन अधिकारी वैभव कुलकर्णी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मनोज सानप, जिला क्रीडा अधिकारी सुवर्णा बारटक्के उपस्थित थे।
जिल्हा खनिकर्म अधिकारी विवेक घुले, जिला हिवताप नियंत्रण अधिकारी डॉ. संतोषी शिंदे, जिल्हा मृद व जलसंधारण अधिकारी फरीद खान, तहसिलदार रेवण लेंभे, सचिन चौधर, प्रदीप कुडाल, संदीप थोरात, उमेश पाटील, नायब तहसिलदार दिनेश पैठणकर, गिरीश काले, दत्तात्रय बर्डे, सहाय्यक अभियंता कल्याणी पाटील सहित जिलाधिकारी कार्यालय, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक, विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।