एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के विकास का लिया संकल्प

Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण किया और महाराष्ट्र को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया।

रूपम सिंह

Eknath Collector Office Flag Hoisting: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ठाणे स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र और देश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

कंकर-कंकर शंकर, बिंदु-बिंदु गंगाजल

एकनाथ शिंदे ने कहा, “इसका कंकर-कंकर शंकर है, इसका बिंदु-बिंदु गंगाजल है। हम जिएंगे तो इसके लिए, मरेंगे तो इसके लिए।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देश चौतरफा विकास कर रहा है और विश्व में भारत का नाम गर्व के साथ लिया जा रहा है। भारत विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री ने राज्य के विकास का लिया संकल्प

44,800 करोड़ के अर्बन चैलेंज फंड को मंजूरी

शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में भी विकास की रफ्तार तेज है। महायुति सरकार ने 44,800 करोड़ रुपये के अर्बन चैलेंज फंड को मंजूरी दी है। राज्य में नई आवास नीति तैयार की गई है और मुंबई को झोपड़पट्टी मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। इसके तहत 38 क्लस्टर परियोजनाएं घोषित की गई हैं। उन्होंने कहा कि एमएमआर क्षेत्र के चौतरफा विकास पर सरकार का जोर है और नीति आयोग के 1.5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

ठाणे में मेट्रो और सुरंग परियोजनाओं पर जोर

उपमुख्यमंत्री ने ठाणे में चल रही प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ठाणे इंट्रा-सिटी मेट्रो और ठाणे-बोरीवली सुरंग मार्ग जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम जारी है। इसके अलावा ठाणे में 900 बेड का सिविल अस्पताल बनाया जा रहा है, जिसे इसी वर्ष शुरू किए जाने की बात कही गई।

एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री विकास की रफ्तार

35 हजार लोगों को योजनाओं का लाभ

शिंदे ने कहा कि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान’ के माध्यम से करीब 35 हजार लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया है। उन्होंने इसे प्रशासन को नागरिकों के और करीब ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

6,059 सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा पर जोर

ठाणे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 6,059 सीसीटीवी कैमरे लगाने को मंजूरी दी गई है। शिंदे ने कहा कि आधुनिक निगरानी व्यवस्था से शहर को और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

एकनाथ शिंदे ठाणे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत

कार्यक्रम में अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में सांसद नरेश म्हस्के, विधायक रवींद्र फाटक, विधायक संजय केळकर, ठाणे जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल, ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव, ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुमरे, महापौर शर्मिला पिंपळोलकर, उपमहापौर कृष्णा पाटील और सभागृह नेता हनुमंत जगदाळे सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में ठाणे के नागरिक मौजूद रहे।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा