एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर आसमान में तूफान के बीच फंसा, पायलट ने तुरंत लिया ये फैसला, बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री

Eknath Shinde Helicopter Caught In Storm: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण हादसे का शिकार होते-होते बचा। पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग कराई।

आकाश मसने

Eknath Shinde Helicopter Emergency Landing: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। शिंदे का हेलीकॉप्टर मुंबई के पास कल्याण के आसमान में था तभी अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी-तूफान ने विमान को घेर लिया। पायलट की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की वजह से एक बड़ा विमान हादसा टल गया।

उपमुख्यमंत्री शिंदे का हेलीकॉप्टर अचानक ठाणे के कल्याण के पास तेज हवाओं और तूफान में फंस गया। पायलट ने तेजी दिखाते हुए बिगड़ते मौसम के हालात का जायजा लिया और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे न बढ़ने का फैसला किया।

कम विजिबिलिटी, तेज हवाओं और अस्थिर मौसम के कारण पायलट ने एहतियात के तौर पर हेलीकॉप्टर को वापस मुंबई की ओर मोड़ने का फैसला किया। विमान ने जुहू हवाई अड्डे पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

शादी में शामिल होने जा रहे थे एकनाथ शिंदे

मिली जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महालक्ष्मी रेसकोर्स हेलीपैड से उड़ान भरी थी और ठाणे जिले के कल्याण के पास मुरबाड में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के बीच में ही मौसम अचानक खराब हो गया, जिसके चलते पायलट ने तुरंत और समझदारी भरा फैसला लिया और हेलीकॉप्टर को वापस मुंबई की ओर मोड दिया। जिससे किसी भी संभावित खतरे को टल गया।

अजित पवार का विमान हादसे में हुआ था निधन

बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को विमान हादसे में निधन हो गया था। वे मुंबई से बारामती जा रहे थे। बारामती हवाई एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान उनका प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में उमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। प्राथमिक जांच के मुताबिक इस हादसा का कारण में कम विजिबिलिटी बनी। पायलट को लैडिंग के दौरान रनवे ने दिखने की वजह से यह हादसा हुआ था।

हालांकि अजित पवार विमान हादसे को कई सवाल खड़े हुए हैं। इस मामले की जांच जारी है। रोहित पवार समेत एनसीपी के कई नेता इस हादसे में साजिश के एंगल से जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस में हादसे में साजिश हो सकती है।

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती