डोंबिवली के सागांव क्षेत्र स्थित रविकिरण सोसायटी में लगी आग का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

डोंबिवली अग्निकांड में चौंकाने वाला खुलासा! इमारत के ही एक युवक ने जानबूझकर लगाई थी आग

Dombivli fire case: डोंबिवली की रविकिरण सोसायटी में लगी भीषण आग हादसा नहीं, साजिश निकली। आरोपी लवेश पार्टे ने पार्किंग के कचरे में वस्तु फेंककर आग लगाई। 29 बाइक जलीं, 5 लोग झुलसे, एक महिला गंभीर है।

आकाश मसने

Dombivli Fire Case Accused Arrested: ठाणे जिले के डोंबिवली के एक रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह आग हादसा नहीं बल्कि सोसायटी में रहने वाले एक युवक द्वारा जानबूझकर लगाई गई थी। यह घटना दो दिन पहले तड़के करीब 4:15 बजे डोंबिवली के सागांव क्षेत्र स्थित रविकिरण सोसायटी में हुई थी। शुरुआती जांच में इसे शॉर्ट सर्किट माना जा रहा था, लेकिन मानपाड़ा पुलिस द्वारा इमारत के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मामला पूरी तरह बदल गया।

युवक ने जानबुझकर लगाई आग

पुलिस के अनुसार, लवेश पार्टे डोंबिवली शहर के सागांव क्षेत्र स्थित रविकिरण सोसायटी में रहता है, तड़के अपने फ्लैट से वह एक वस्तु लेकर नीचे पार्किंग में आया। उसने वह वस्तु पार्किंग क्षेत्र में रखे कचरे के डिब्बे में फेंक दी। कुछ ही सेकेंड में कचरे के डिब्बे में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि पार्किंग में खड़े 29 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गया। धुआं और लपटें देखकर इमारत में रहने वाले लोग दहशत में आ गए और कई परिवारों को घर छोड़कर बाहर भागना पड़ा।

5 लोग झुलसे, एक महिला की हालत गंभीर

इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए घायलों में एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी दो नाबालिग संताने भी आग की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी आर्थिक और मानवीय नुकसान हो चुका था।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मानवाड़ा पुलिस ने लवेश पार्टे को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया, उसे कल्याण अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसने कचरे के डिथे में आखिर क्या फेंका था और इस कृत्य के पीछे उसका मकसद क्या था।

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन