जुपिटर अस्पताल डोंबिवली (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

कल्याण-डोंबिवली को मिली 500 बेड के 'ग्रीन हॉस्पिटल' की सौगात! अब मुंबई भागने की जरूरत नहीं, जानें सुविधाएं

Dombivli Jupiter Hospital: ठाणे के डोंबिवली में 500 बेड का अत्याधुनिक, इकोफ्रेंडली Jupiter Hospital जल्द शुरू होगा। नवजात से ट्रांसप्लांट तक सभी सुविधाएं अब स्थानीय मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Multispeciality Hospital Dombivli: एमएमआर के तहत तेजी से विकसित हो रहे ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर से लेकर अंबरनाथ और बदलापुर तक नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डोंबिवली में नए जुपिटर हॉस्पिटल की शुरुआत होने जा रही है। इस पूरे इलाके के सबसे बड़े 500 बेड के इस अत्याधुनिक, इकोफ्रेंडली हॉस्पिटल का उद्घाटन 15 फरवरी को होगा।

शिशुओं के इलाज से लेकर ट्रांसप्लांट तक

जुपिटर अस्पताल के अध्यक्ष एवं एमडी डॉ. अजय ठक्कर ने बताया कि डोंबिवली से लेकर अंबरनाथ बदलापुर तक के मरीजों को इलाज के लिए घंटो का सफर तय कर ठाणे के जुपिटर अस्पताल आना पड़ता था, अब सारी सुविधाएं डोम्बीवली में ही मिलेंगी। 500 बेड की क्षमता वाले इस मल्टीस्पेसलिटी हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं के जन्म से लेकर अंग ट्रांसप्लांट,बर्न और कैंसर किडनी तक का इलाज होगा। देश में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं में जुपिटर अस्पताल तेजी से अपना विस्तार कर रहा है। ठाणे, पुणे, इंदौर में जुपिटर मल्टीस्पेसलिटी अस्पताल के बाद अब डोंबिवली में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्ज अस्पताल बन गया है। आने वाले समय में मुंबई के प्रवेशद्वार मीरा रोड में भी जुपिटर अस्पताल की शुरुआत होगी।

वर्ल्ड क्लास ओटी

समय पर जरूरतमंद मरीजों के गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए आवश्यक वर्ल्ड क्लास ऑपरेशन थियेटर बनाया गया है। जुपिटर अस्पताल के चीफ टेक्निकल ऑफिसर निलेश शिंदे ने बताया कि सिर्फ मुंबई,दिल्ली ही नहीं बल्कि विश्व के बड़े अस्पतालों की तरह वर्ल्ड क्लास ओटी का निर्माण यहां किया गया है। रोबोटिक सर्जरी तक के लिए सुसज्जित इनडोर फ़िल्टर एयर क़्वालिटी वाले वर्ल्ड क्लास 19 ओटी रूम एवं बड़ा डायलिसिस सेंटर अब डोम्बीवली के इस अत्याधुनिक जुपिटर अस्पताल में उपलब्ध होगा।

डोंबिवली के जुपिटर अस्पताल का ओटी (सोर्स: सोशल मीडिया)

शीलफाटा-कल्याण मुख्य रोड पर होने के कारण डोंबिवली के जुपिटर अस्पताल में आने जाने के लिए आसपास के उपनगरों से अच्छी कनेक्टिविटी बनी हुई है, इसके अलावा यहां कल्याण-डोंबिवली से होते हुए तलोजा मेट्रो मार्ग का काम तेजी से हो रहा है।

इकोफ्रेंडली हॉस्पिटल

डोंबिवली का जुपिटर अस्पताल इस इलाके का पहला इकोफ्रेंडली ग्रीन अस्पताल होगा। लगभग 7.50 लाख वर्गफुट में बनी अस्पताल की इमारत का निर्माण आईजीबीसी के पर्यावरण मानकों के अनुसार किया गया है। अस्पताल की छठी मंजिल पर हरियाली से भरपूर 'शांति निकेतन' गार्डन बनाया गया है। यहां ठीक हो रहे मरीज स्वास्थ्यलाभ के साथ हरे भरे वातावरण का लाभ ले पाएंगे।

जुपिटर हॉस्पिटल के एमडी एंड सीईओ डॉ. अंकित ठक्कर ने कहा कि यह अस्पताल सिर्फ मरीजों ही नहीं बल्कि उनके परिवार को भी उचित वातावरण मिले इसको ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। छोटे बच्चों के वार्ड में तो उनकी पसंद के वातावरण का पूरा ख्याल रखा गया है। डॉ. अंकित ठक्कर के अनुसार इस अत्याधुनिक अस्पताल के पूरी तरह शुरू हो जाने के बाद दिनरात तज्ञ डॉक्टरों के साथ लगभग 3 हजार स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की सेवा में होंगे। यहां हर तरह की गुणवत्तापूर्ण अफोर्डेबल मेडिकल केयर उपलब्ध होगा।

इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा मुंबई

उल्लेखनीय है कि ठाणे के आगे कल्याण डोंबिवली एवं आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस क्षेत्र के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए ठाणे मुंबई आना पड़ता था। डोंबिवली में मल्टीस्पेसलिटी ग्रीन हॉस्पिटल बनने से मरीजों को अच्छे इलाज के लिए ठाणे, मुंबई का चक्कर नहीं लगाना होगा।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान