Mumbai MGL gas scam APK fraud (फोटो क्रेडिट-X)  
ठाणे

LPG संकट के बीच डोंबिवली में साइबर स्ट्राइक, गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर महिला से 3 लाख की ठगी

Cyber Fraud Dombivli LPG Gas Bill 2026: डोंबिवली में गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर एक महिला से 3 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। ठगों ने महानगर गैस के नाम पर फर्जी लिंक भेजा था।

अनिल सिंह

Mahanagar Gas Scam: महाराष्ट्र के डोंबिवली में साइबर ठगों ने आम जनता के बीच फैले गैस संकट के डर का फायदा उठाकर एक महिला को अपना शिकार बनाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण रसोई गैस (LPG/PNG) की आपूर्ति को लेकर पहले से ही नागरिक चिंतित हैं। इसी घबराहट का लाभ उठाते हुए ठगों ने गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर एक महिला के खाते से लगभग 3 लाख रुपये उड़ा लिए। ठगी की यह वारदात डोंबिवली के सुनील नगर इलाके में रहने वाली स्मिता राणे के साथ हुई है।

इस मामले में डोंबिवली के रामनगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि साइबर अपराधी मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और स्थानीय किल्लत का उपयोग करके लोगों को भावनात्मक और मानसिक रूप से डरा रहे हैं। ठगी का यह नया तरीका 'गैस बिल अपडेट' के नाम पर शुरू किया गया है, जिसमें एक फर्जी लिंक के जरिए बैंक खातों तक पहुंच बनाई जा रही है।

SMS के जरिए बिछाया जाल और दी कनेक्शन काटने की धमकी

घटना की शुरुआत स्मिता राणे के पति के मोबाइल पर आए एक संदिग्ध मैसेज से हुई। मैसेज में दावा किया गया कि महानगर गैस का फरवरी महीने का बिल सिस्टम में अपडेट नहीं हुआ है और यदि तुरंत प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। डरे हुए परिवार ने जब मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल किया, तो ठग ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर विश्वास में ले लिया। उसने बिल अपडेट करने के बहाने एक लिंक भेजा और डेबिट/क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरने को कहा।

लिंक क्लिक करते ही खाते से साफ हुए 3 लाख रुपये

जैसे ही स्मिता ने भेजे गए लिंक पर अपने कार्ड की डिटेल्स दर्ज कीं, ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 2 लाख रुपये और डेबिट कार्ड से 99,500 रुपये निकाल लिए। कुल 2,99,500 रुपये की चपत लगने के बाद परिवार को ठगी का अहसास हुआ। डोंबिवली में रामनगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गणेश जवादवाड के अनुसार, पिछले दो दिनों में महानगर गैस के नाम पर ठगी के दो मामले दर्ज हुए हैं। एक अन्य व्यक्ति से भी इसी तरह 1.05 लाख रुपये लूटे गए हैं। पुलिस अब उन मोबाइल नंबरों और बैंक खातों को ट्रैक कर रही है जिनका उपयोग इस अपराध में हुआ।

पुलिस की सलाह: 'APK' फाइल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे गैस कंपनियों के नाम पर आने वाली किसी भी 'APK' फाइल या अज्ञात लिंक को डाउनलोड न करें। कंपनियां कभी भी फोन पर कार्ड डिटेल्स या पिन नहीं मांगती हैं। यदि किसी का गैस बिल बकाया है या अपडेट नहीं है, तो आधिकारिक ऐप या सीधे कार्यालय जाकर ही संपर्क करें। रामनगर पुलिस ने बताया कि ठगों ने अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते लोगों की 'पैनिक' स्थिति का सटीक फायदा उठाया है, इसलिए तकनीकी सतर्कता ही बचाव का एकमात्र रास्ता है।

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान