डोंबिवली पश्चिम में पूर्व सैनिक भरत चव्हाण की लाइसेंसी बंदूक ऑटो रिक्शा में छूट गई।
गोपीनाथ चौक से रेलवे स्टेशन तक यात्रा के दौरान हुई घटना।
पूर्व सैनिक ने विष्णु नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने रिक्शा और उसके चालक की पहचान की।
Vishnu Nagar Police Dombivli: कल्याण: रिक्शा में सफर करते समय कीमती सामान भूल जाने की कई घटनाएं होती हैं, लेकिन डोंबिवली पश्चिम में ऑटो रिक्शा में बंदूक भूल जाने का एक अनोखा मामला सामने आया है।
एक पूर्व सैनिक की बंदूक ऑटो रिक्शा में ही छूट गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो रिक्शा की तलाशी के बाद डोंबिवली की विष्णु नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बंदूक पूर्व सैनिक को लौटा दी।
मिली जानकारी के अनुसार भरत चव्हाण डोम्बिवली पश्चिम के गोपीनाथ चौक से रेलवे स्टेशन तक ऑटो रिक्शा से यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी बंदूक ऑटो रिक्शा में ही छूट गई। कुछ समय बाद जब उन्हें एहसास हुआ कि उनकी लायसेंसी बंदूक उनके पास नहीं है, तो वे तुरंत विष्णु नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए विष्णुनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राम चोपड़े के मार्गदर्शन में पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और गोपीनाथ चौक इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई जिससे संदिग्ध रिक्शा का नंबर मिल गया। इसके बाद रिक्शा चालक दिनेश प्रजापति से संपर्क किया गया।
पुलिस से सूचना मिलने पर रिक्शा चालक दिनेश प्रजापति ने भी सहयोग किया और बंदूक पुलिस को सौंप दी। इसके परिणाम स्वरूप, पूर्व सैनिक की लायसेंसी बंदूक सुरक्षित रूप से वापस कर दी गई।
इस घटना के बाद इलाके में चल रही चर्चा के अनुसार, पुलिस की तत्परता और रिक्शा चालक की ईमानदारी ने एक संभावित दुर्घटना को टाल दिया ऑटो रिक्शा चालक की इमानदारी और विष्णु नगर पुलिस के प्रदर्शन की प्रशंसा की जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके में चल रही चर्चा के अनुसार, पुलिस की तत्परता और रिक्शा चालक की ईमानदारी ने एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। यदि यह लाइसेंसी बंदूक किसी गलत हाथ में लग जाती, तो कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।
स्थानीय नागरिकों ने विष्णु नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ऑटो चालक दिनेश प्रजापति की सतर्कता व ईमानदारी की खुले दिल से सराहना की है तथा अन्य चालकों से भी ऐसी ही जिम्मेदारी निभाने की अपील की है।