देवेंद्र फडणवीस  (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

उल्हासनगर के सीएचएम कॉलेज की नई इमारत का उद्घाटन, फडणवीस बोले- कौशल विकास पर दें जोर

Ulhasnagar CHM College: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उल्हासनगर के सीएचएम कॉलेज की नई इमारत का उद्घाटन करते हुए कहा कि युवाओं को डिग्री के साथ व्यावहारिक ज्ञान और रोजगारोन्मुख कौशल देना जरूरी है।

आंचल लोखंडे

Ulhasnagar Development Plan: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके साथ व्यावहारिक ज्ञान और रोजगारोन्मुख कौशल जोड़ना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बदलते रोजगार बाजार और अर्थव्यवस्था की जरूरतों के अनुसार युवाओं का कौशल विकसित किया जाए, तो भारत न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध करा सकता है।

उल्हास नगर में हैदराबाद (सिंध) नेशनल कॉलेजिएट बोर्ड के चंदीबाई हिम्मतमल मनसुखानी (सीएचएम) कॉलेज की नई इमारत का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने का काम करना चाहिए तथा शिक्षा को व्यवसाय के बजाय समाज निर्माण की व्यवस्था के रूप में देखना चाहिए।

कौशल विकास और शैक्षणिक विरासत पर जोर

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि भारत के पास दुनिया की सबसे अधिक युवा आबादी है और सही कौशल प्रशिक्षण मिलने पर देश को वैश्विक स्तर पर कुशल मानव संसाधन प्रदान करने का बड़ा अवसर है।

विभाजन के बाद सिंधी समाज की उद्यमशीलता, संघर्ष और योगदान का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने 1949 में बांद्रा में नेशनल कॉलेज की स्थापना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एचएसएनसी बोर्ड के माध्यम से आज 27 संस्थाएं संचालित हो रही हैं और सीएचएम कॉलेज से अब तक एक लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं।

उल्हास नगर के बुनियादी विकास को मिलेगी गति

फडणवीस ने कहा कि उल्हास नगर का समावेश मुबई महानगर क्षेत्र के विकास की व्यापक परिकल्पना में किया गया है। शहर में मेट्रो की सुविधा उपलब्ध कराने का काम जारी है और मेट्रो से शहर की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। फ्लाईओवर और स्वतंत्र पेयजल योजना जैसे कार्यों को मंजूरी दी गई है और ये कार्य शुरू हो रहे हैं।

उल्हास नगर को नियोजनबद्ध शहर का स्वरूप देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। अनधिकृत ठहराए गए घरों की समस्या का समाधान निकालने के लिए उन्हें अधिकृत करने के साथ-साथ क्लस्टर विकास के माध्यम से शहर का नियोजनबद्ध व्यापक खाका तैयार किया जाएगा।

भारत में खत्म हो रही गरीबी? वित्त मंत्री की LinkedIn पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य

PM Balen Shah India Visit: भारत पहुंचे बालेन शाह, पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू