नागपुर के SIR में छूटे 14.43 लाख मतदाताओं को फिर मौका, 30 नवंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

Nagpur Voter List Revision: नागपुर जिले के SIR में छूटे 14,43,511 मतदाता 30 नवंबर तक नाम जुड़वाने के लिए गणना प्रपत्र जमा कर सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी।
Nagpur SIR Voters Inclusion Deadline
नागपुर मतदाता सूची पुनरीक्षणसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर में 14,43,511 मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची से बाहर।

  • नाम जुड़वाने के लिए 30 नवंबर तक गणना प्रपत्र जमा करने का मौका।

  • दावे-आपत्तियों का निपटारा 15 दिसंबर तक, अंतिम सूची 22 दिसंबर को।

Nagpur SIR Voters Inclusion Deadline: नागपुर जिले में SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से बाहर रह गए 14,43,511 लोगों को नाम जुड़वाने का एक और मौका दिया गया है। संबंधित मतदाता 30 नवंबर तक गणना प्रपत्र और जरूरी घोषणा पत्र जमा कर सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी।

14.43 लाख मतदाताओं को नाम जुड़वाने का मौका

नागपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान जिले के मतदाता सूची से बाहर रह गए 14 लाख 43 हजार 511 लोगों को चुनाव आयोग ने नाम जुड़वाने का एक और अवसर दिया है। ऐसे मतदाता 30 नवंबर तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गणना प्रपत्र और जरूरी घोषणा पत्र जमा कर सकते हैं।

SIR के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा दोहरे मतदाता के रूप में दर्ज होने के कारण जिन लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं हो सके, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। जिलाधिकारी एवं जिला चुनाव अधिकारी कुमार आशीर्वाद ने संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें।

EPIC नंबर से डाउनलोड कर सकेंगे प्रपत्र

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि मतदाता सूची में नाम नहीं है तो संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), मतदाता पंजीकरण अधिकारी या सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी से संपर्क करें। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गणना प्रपत्र और घोषणा पत्र जमा करना होगा।

मतदाता अपने पुराने मतदाता पहचान पत्र यानी EPIC नंबर का उपयोग कर भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या ECINET ऐप से गणना प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

जो मतदाता पहले वाले पते पर ही रह रहे हैं, उन्हें गणना प्रपत्र के साथ परिशिष्ट-बी में घोषणा पत्र देना होगा। वहीं, राज्य के भीतर दूसरे पते पर स्थानांतरित हुए मतदाताओं को नए पते का विवरण और प्रमाण देकर परिशिष्ट-सी में घोषणा पत्र जमा करना होगा। ऐसे मतदाताओं को फॉर्म-8 जमा करने की जरूरत नहीं होगी।

Nagpur SIR Voters Inclusion Deadline
भारत विरोधी नफरत का ऑनलाइन कारोबार, सोशल मीडिया क्रिएटर व्यूज से कमा रहे लाखों डॉलर

घर तक प्रपत्र पहुंचाएंगे बीएलओ

बीएलओ मतदाताओं से संपर्क कर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए प्रत्यक्ष रूप से मिलने के साथ ही WhatsApp, ई-मेल और SMS का भी उपयोग किया जाएगा।

बीएलओ से संपर्क करने के लिए चुनाव आयोग की ‘बुक अ कॉल विद बीएलओ’ सुविधा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। SIR प्रक्रिया के दौरान पहले ही फॉर्म-6 जमा कर चुके मतदाताओं को दोबारा गणना प्रपत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

Nagpur SIR Voters Inclusion Deadline
क्या नागपुर संजय राऊत-विजय वडेट्टीवार की निजी प्रॉपर्टी है? नाम बदलने की चर्चा पर मनसे नेता गडकरी का सवाल

22 दिसंबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची

चुनाव आयोग की संशोधित समय-सारणी के अनुसार, 30 नवंबर तक गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन किया जाएगा। इसके बाद 10 दिसंबर तक गणना प्रपत्रों से संबंधित प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

15 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां स्वीकार कर उनका निपटारा किया जाएगा। इसके बाद 22 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। ऐसे में जिन मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में नहीं हैं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी गई है।