गड़चिरोली की समस्या हल करें, अन्यथा चक्काजाम, मुख्यमंत्री फडणवीस को शिवसेना उबाठा ने घेरा

Devendra Fadnavis Gadchiroli Visit: गड़चिरोली में शिवसेना (उबाठा) ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर वनाधिकार पट्टे, सूखाग्रस्त घोषित करने, स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़कों की मरम्मत समेत कई मांगें उठाईं।
gadchiroli shiv sena ultimatum chakkajam demands
गड़चिरोली शिवसेना आंदोलन(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शिवसेना (उबाठा) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गड़चिरोली जिले की लंबित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

  • आदिवासी परिवारों को लंबित वनाधिकार पट्टे देने और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के रिक्त पद भरने की मांग की गई।

  • गड़चिरोली को सूखाग्रस्त घोषित करने और धान उत्पादक किसानों को बोनस देने की मांग उठाई गई।

Gadchiroli Shiv Sena Protest: भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गड़चिरोली जिला दौरे के दौरान शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के पदाधिकारियों ने जिले की लंबित समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। जिलाप्रमुख पवन गेडाम के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपते हुए आगामी दो महीनों के भीतर समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर पूरे जिले में चक्काजाम आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। गड़चिरोली जिला आदिवासी बहुल और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण यहां के नागरिक आज भी कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। आदिवासी परिवारों को लंबित वनाधिकार पट्टों का तत्काल वितरण करने, सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों के रिक्त पद भरने, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने तथा धान उत्पादक किसानों को बोनस देने जैसी प्रमुख मांगें इस दौरान उठाई गईं।

gadchiroli shiv sena ultimatum chakkajam demands
यवतमाल के बोथ गांव में अवैध शराब का कारोबार, महिलाओं ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

इसके अलावा मुरुमगांव-धानोरा-गड़चिरोली मार्ग सहित जिले की खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत करने और आवश्यकता के अनुसार नए मार्गों का निर्माण करने की मांग की गई। जिले में जंगली जानवरों का बढ़ता विचरण देखते हुए उनके नियंत्रण के लिए ठोस उपाययोजना करने तथा नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी शिवसेना ने की है।

शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित

इस अवसर पर सहसंपर्क प्रमुख डॉ. बनसोड, जिलाप्रमुख पवन गेडाम, विधानसभा संगठक नंदूभाऊ कुमरे, पूर्व जिला संगठक विलास ठोंबरे, तहसील प्रमुख मनोज पोर्ट, गणेशाम कोलते, गोविंदा ब्राह्मणवाडे, संतोष लोणबले, किरण शेडमाके, पिल्लारे, कालबांडे, महिला आघाड़ी की विनु ढवगाडे, युवासेना जिलाप्रमुख गुणाजी भोरकुटे, उपजिलाप्रमुख चेतन उरकुडे, युवासेना तहसील प्रमुख वैभव सातपुते, शहर प्रमुख अमोल कुडमेथे, अतुल नैताम, तुषार मडावी समेत शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

gadchiroli shiv sena ultimatum chakkajam demands
वर्धा के पिपरी (मेघे) में 5 दिन से जलापूर्ति ठप, बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे नागरिक

दो माह का अल्टीमेटम, सड़क पर उतरेगी शिवसेना

शिवसेना ने सरकार से मांग की है कि गड़चिरोली जिले के किसानों, आदिवासी समुदाय और आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अगले दो महीनों में उनका समाधान किया जाए, निर्धारित समय सीमा में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर जिलेभर में तीव्र आंदोलन छेड़ते हुए चक्काजाम किया आएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को स्पष्ट चेतावनी दी गई। इस अवसर पर जिला प्रमुख पवन गेडाम ने कहा कि जिले की जनता के मूलभूत अधिकारों और वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।