दहिसर टोल प्लाजा (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

दहिसर टोल स्थानांतरण पर सियासत गर्म, “हाथी गया पूँछ बाकी” पर छिड़ी बहस

Mira Bhyandar: दहिसर टोल प्लाजा को मीरा रोड की ओर 50 मीटर अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया, जिससे दो नई लेन बनाने का रास्ता साफ हुआ। वर्षों से जारी जाम की समस्या से नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

अपूर्वा नायक

Mira Bhyandar News In Hindi: मीरा भाईंदर शहर के प्रवेशद्वार पर वर्षों से सिरदर्द बने दहिसर टोल प्लाजा को आखिरकार अस्थायी रूप से स्थानांतरित कर दिया गया है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और धाराशिव जिले के पालक मंत्री प्रताप सरनाईक के लगातार प्रयासों से यह संभव हुआ है।

दहिसर टोल प्लाजा लंबे समय से नागरिकों के लिए जाम की समस्या का सबसे बड़ा कारण बना हुआ था। रोजाना हजारों वाहन इस टोल पर फंसते थे, जिससे घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती थी। अब इस टोल प्लाजा को अस्थायी रूप से उसके मूल स्थान से करीब 50 मीटर मीरा भाईंदर की दिशा की तरफ स्थानांतरित किया गया है।

जिससे शहर की मुख्य सड़कों पर 2 अतिरिक्त लेन जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। मंत्री सरनाईक ने बताया कि यह निर्णय नागरिकों को राहत देने और यातायात को सुगम बनाने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि मीरा भाईंदर के लोगों की परेशानी हमारी अपनी है। हमने वादा किया था कि 13 नवंबर को टोल स्थानांतरित होगा, और आज हमने यह बादा निभाया है। शिवसेना जो कहती है, वह करती है और हमने कर दिखाया।

शिफ्ट हुआ आधा टोल, बाकी भी होगा जल्दः परिवहन मंत्री

सरनाईक ने बताया कि अभी टोल प्लाजा का आधा हिस्सा स्थानांतरित किया जा चुका है, और बाकी हिस्सा भी जल्द ही हटाया जाएगा। मुंबई मनपा आयुक्त भूषण गगरानी, एमएसआरडीसी और एनएचएआई के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में यह फैसला लिया गया कि मुंबई जाने वाली दिशा में 2 अतिरिक्त लेन बनाई जाएगी।

इससे शहरवासियों को जाम से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद है। विपक्षी दलों द्वारा की जा रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री सरनाईक ने कहा कि हाथी गया, पूँछ बाकी है, लेकिन हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक पूरा काम पूरा नहीं हो जाता।

नागरिकों की पीड़ा दूर होने तक यह लड़ाई जारी रहेगी। टोल प्लाजा के आधा स्थानांतरित किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा कि वे खुद टोल प्लाजा हटाने के पक्ष में हैं, लेकिन वसई विरार मनपा की सीमा में प्रस्तावित स्थान पर स्थानांतरण का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था, वे भी अपनी जगह सही थे, कोई नहीं चाहता मुंबई का टोल प्लाजा उनके शहर में आए। इस टोल नाका को काजूपाड़ा के पास स्थानांतरित करना बेहतर होता।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा