देवेंद्र फडणवीस प्रफुल विनोदराव गुडधे (सोर्स-सोशल मीडिया) 
ठाणे

नागपुर की चार सीटों पर कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, 4 पर सस्पेंस बरकरार, जानिए देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ कौन लेगा मोर्चा?

कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर दी है। 48 सीटों के उम्मीदवारों वाली इस सूची में नागपुर सिटी की 4 सीटों के नाम घोषित किए हैं।

अभिषेक सिंह

नागपुर: कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर दी है। 48 सीटों के उम्मीदवारों वाली इस सूची में नागपुर सिटी की 4 सीटों के नाम घोषित किए हैं। उत्तर नागपुर से पूर्व मंत्री नितिन राऊत, पश्चिम नागपुर सीट से शहर अध्यक्ष व विधायक विकास ठाकरे के नाम रिपीट किए गए हैं। दोनों नाम पहले से तय माने जा रहे थे। वहीं, डीसीएम देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ दक्षिण-पश्चिम नागपुर सीट से प्रफुल विनोदराव गुडधे को मैदान में उतारा गया है।

प्रफुल का नाम भी पहले से ही फाइनल बताया जा रहा था। वे चुनाव प्रचार भी शुरू कर चुके हैं। मध्य नागपुर सीट पर एक बार फिर पार्टी ने बंटी शेलके को उम्मीदवारी दी है। शेलके ने 2019 के चुनाव में भाजपा के विकास कुंभारे को बहुत की कड़ी टक्कर दी थी। वे केवल 4,000 वोटों से पीछे रह गये थे। अब तक बीजेपी ने मध्य, पश्चिम व उत्तर नागपुर में अपने उम्मीदवारों के पत्ते नहीं खोले हैं। मध्य से इस बार प्रवीण दटके का नाम अग्रणी बताया जा रहा है। हलबा समाज कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहा था लेकिन शेलके को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है।

नहीं सुलझा दक्षिण का पेंच

मविआ में सिटी की 6 सीटों में से कांग्रेस ने 4 और राकां शरद पवार पार्टी को 1 सीट फाइनल हो गई है। अब दक्षिण नागपुर का पेंच ही सुलझना शेष है। दक्षिण नागपुर की सीट पर कांग्रेस की प्रबल दावेदारी है लेकिन गठबंधन में शामिल शिवसेना उद्धव ठाकरे गट यह सीट छोड़ने को तैयार नहीं है।

पिछले चुनाव में बीजेपी की नाक में दम करने वाले कांग्रेस उम्मीदवार गिरीश पांडव ने इस बार भी दावा किया है। उनकी उम्मीदवारी पक्की समझी जा रही थी लेकिन शिवसेना इस सीट पर अड़ गई है। वह सिटी की एक सीट किसी भी कीमत पर चाहती है। प्रमोद मानमोड़े का नाम सबसे आगे चल रहा है। चर्चा तो यह भी है अगर शिवसेना ने जिद नहीं छोड़ी तो पांडव मैदान में उतरेंगे। यहां सांगली पैटर्न पक्का समझा जा रहा है।

उमरेड, हिंगना, कामठी पेंडिंग

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में जिले की सीटों को पेंडिग में डाल दिया है। हालांकि सूची जारी होने के पूर्व ही गुरुवार को सावनेर सीट पर पूर्व मंत्री सुनील केदार की पत्नी अनुजा केदार ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे वे उस सीट पर पक्की समझी जा रही हैं। मविआ में शामिल राकां शरद पवार पार्टी से अनिल देशमुख और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की ओर से रामटेक सीट पर विशाल बरबटे का नाम घोषित कर दिया गया है। कांग्रेस उमरेड, हिंगना और कामठी में अब तक अपने उम्मीदवार पर मुहर नहीं लगा पायी है जिसके चलते दावेदारों के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम