संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
ठाणे

गोपीनाथ मुंडे के अलावा...महायुति के आरोपों पर जमकर बरसे संजय राउत, बोले- मुंबई अलग नहीं होने देंगे

BMC Election 2026: BMC चुनाव 2026 से पहले उद्धव-राज ठाकरे गठबंधन पर सियासी घमासान जारी है। संजय राउत ने महायुति पर निशाना साधते हुए कहा– अगर फर्क नहीं पड़ता तो इतना शोर क्यों?

प्रिया जैस

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीएमसी चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने गठबंधन पर मुहर लगा दी है। जिससे बयानबाजी तेज हो गई है। ठाकरे बंधुओं के गठबंधन पर महायुति कटू आलोचना कर रहा है और उस पर स्वार्थ के गठबंधन का आरोप लगा रहा है।

इस पर बीजेपी नेतृत्व वाले महायुति पर निशाना साधते हुए शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का एक साथ आना महत्वहीन है, तो फिर इसे लेकर इतना हंगामा क्यों किया जा रहा है।

शोर क्यों मचा रहे है? - संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि ठाकरे बंधुओं की 16 तारीख को बैठक होने वाली है, और यही बात विरोधियों को परेशान कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बीजेपी खुद कह रही है कि इस गठबंधन से उसे फर्क नहीं पड़ता, तो फिर लगातार बयान क्यों दिए जा रहे हैं।

BMC चुनाव 2026 के लिए उद्धव ठाकरे गुट और मनसे के गठबंधन पर संजय राउत ने कहा, "अगर ठाकरे भाइयों के साथ आने से कोई फर्क नहीं पड़ता, तो सब इतना शोर क्यों मचा रहे हैं? हम 16 तारीख को मिलेंगे। ठाकरे भाई मिल रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे बताइए, भारतीय जनता पार्टी और देवेंद्र फडणवीस ने मराठी लोगों के लिए क्या किया है? गोपीनाथ मुंडे को छोड़कर, क्या किसी ने कभी अखंड महाराष्ट्र की बात की है? क्या किसी ने मराठी लोगों के साथ हो रहे अन्याय और बेलगाम-कारवार सीमा मुद्दे के खिलाफ आवाज़ उठाई है?

बावनकुले पर साधा निशाना

चंद्रशेखर बावनकुले पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा, "बावनकुले कहते हैं कि हम अलग विदर्भ बनाएंगे, और हम महाराष्ट्र को तोड़ देंगे। उन्होंने यह बात विधानसभा सत्र में कही थी। सिर्फ ठाकरे ही इसके खिलाफ खड़े हुए। क्या मुख्यमंत्री खड़े हुए? बावनकुले से जवाब मांगना मुख्यमंत्री का फर्ज था। ठाकरे की वजह से ही वह इस राज्य के मुख्यमंत्री हैं। हम मुंबई को अलग नहीं होने देंगे - यही बात उन्हें परेशान कर रही है।"

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां