अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा (सौजन्य-एएनआई) 
ठाणे

निकाय चुनाव के लिए रणनीति तैयार, मुंबई में होगा बीजेपी का राज! शाह ने चल दी बड़ी चाल

Maharashtra politics: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र दौरे के दौरान निकाय चुनाव के लिए निर्देश दिए है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र की मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक सहित महाराष्ट्र की अन्य मनपाओं एवं निकायों के बहुप्रतिक्षित चुनाव जल्द होने का रास्ता सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद साफ हो चुका है। इन चुनावों के कार्यक्रम चुनाव आयोग जल्द ही घोषित कर सकता है। इसी पृष्ठभूमि में राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी का एजेंडा भी सामने आ गया है।

सूत्रों का दावा है कि बीजेपी मुंबई और ठाणे महानगर पालिका पर अपना एक छत्र राज चाहती है। इसलिए मुंबई और ठाणे मनपा के चुनाव बीजेपी अपने दम पर लड़ सकती है। इसके लिए संभावनाओं को टटोलने का निर्देश केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को दिया है।

शिंदे का गढ़ ठाणे

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे सबसे बड़े नेता माने जानेवाले अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे के दौरान मंगलवार को मुंबई में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुंबई और ठाणे महानगर पालिकाओं के चुनाव के संदर्भ में मंथन किया था। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ़ मानेजानेवाले ठाणे में बीजेपी को बहुत ज्यादा अवसर मिलने की उम्मीद नहीं है तो वहीं मुंबई मनपा में भी शिंदे 100 सीटों की मांग कर रहे हैं। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शिवसेना एवं कांग्रेस के 80 से ज्यादा पूर्व नगरसेवक शिंदे की शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। सीटींग नगर सेवक के फार्मूले के हिसाब से उन सीटों पर शिंदे दावा करेंगे ही। इसके अलावा अन्य इच्छुकों के लिए भी शिंदे कुछ अतिरिक्त सीटें हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मुंबई मनपा पर बीजेपी का महापौर!

देश की सबसे बड़ी और अमीर महानगरपालिका अर्थात मुंबई मनपा पर बीजेपी इस बार किसी भी कीमत पर अपना महापौर बैठाना चाहती है। इसके लिए बीजेपी ने कम से कम 150 उम्मीदवारों को मनपा में भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 227 नगरसेवकों वाली मनपा में 100 सीटें उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को देनी पड़े, उस पर अजित पवार की राकां भी कुछ सीटों पर दावा करेगी तो बीजेपी के 150 नगरसेवकों का लक्ष्य नामुमकिन हो जाएगा। ऐसे में शाह ने बीजेपी को मुंबई और ठाणे में अपने बल पर चुनाव लड़ने की संभावनाओं को टटोलने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। महायुति में तय हो लक्ष्मण रेखा, भुजबल की एंट्री से अजित पवार नाराज, शाह से अकेले में की मुलाकात

पुणे मनपा पर सस्पेंस

मुंबई, ठाणे की तरह पुणे मनपा पर भी महायुति में सस्पेंस बरकरार है। पुणे में अजित पवार की राकां की की ताकत शुरू से अच्छी रही है। लेकिन पिछले चुनाव में पुणे बीजेपी के भी 100 से ज्यादा नगरसेवक चुने गए थे। ऐसे में पुणे में अजित के साथ बीजेपी को सीट बंटवारे पर जबरदस्त रस्साकशी करनी पड़ सकती है। साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर सीटों के बंटवारे का गणित गड़बड़ा सकता है। इसलिए पुणे में भी बीजेपी मनपा चुनाव अपने दम पर लड़ने की संभावना तलाश रही है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज