मीरा-भाईंदर में भाजपा के दिवाली मिलन समारोह में उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ता (फोटो नवभारत) 
ठाणे

मीरा-भाईंदर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: दिवाली मिलन में उमड़ा जनसैलाब, मिशन 2025 का फूंका बिगुल

Mira Bhayander News: मीरा-भाईंदर में भाजपा के दिवाली स्नेहसंमेलन में हजारों कार्यकर्ता जुटे। नरेंद्र मेहता ने मिशन 2025 का बिगुल फूंका और संगठन की एकजुटता दिखाते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया।

आकाश मसने

BJP Diwali Sneh Sammelan: भारतीय जनता पार्टी मीरा-भाईंदर शहर जिला द्वारा आयोजित दिवाली स्नेहसंमेलन एवं कार्यकर्ता मिलन समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती और एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक नरेंद्र मेहता और जिलाध्यक्ष दिलीप जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर पूर्व महापौर, उपमहापौर, नगरसेवक, मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन ने कहा कि दिवाली का पर्व समाप्त हो गया है, अब चुनाव का पर्व शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता एक स्टार प्रचारक है, जो घर-घर जाकर पार्टी का संदेश पहुंचाएगा।

मीरा-भाईंदर भाजपा का गढ़

विधायक नरेंद्र मेहता ने अपने जोशीले संबोधन में कहा कि मीरा-भाईंदर भाजपा का अभेद्य गढ़ है। 2007 में हमने 9 सीटें जीतीं, 2012 में 29 सीटें और 2017 में 61 सीटें जीतकर इतिहास रचा। अब मिशन 2025 में हमें नया रिकॉर्ड बनाना है।

मेहता ने नगर निगम प्रशासन पर निशाना साधते हुए मनपा आयुक्त को “शिवसेना का शाखा प्रमुख” बताया और कहा कि सड़क के गड्ढों से लेकर भवन बांटने की राजनीति तक, प्रशासन आम जनता की समस्याओं से दूर है।

हर कार्यकर्ता में नेता बनने की क्षमता

मेहता ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता नेतृत्व की क्षमता रखता है और समय आने पर बड़ा दायित्व संभाल सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आचार संहिता लागू होने से पहले जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की अपील की।

ऊर्जावान माहौल और आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान मीरा-भाईंदर विधानसभा क्षेत्र प्रमुख एड. रवि व्यास ने अपने जोशपूर्ण भाषण से सभा का माहौल ऊर्जावान बना दिया। समारोह के अंत में आयोजन समिति ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

यह स्नेहसंमेलन न केवल भाजपा की ताकत का प्रदर्शन था, बल्कि आने वाले निकाय चुनावों के लिए मिशन 2025 की दिशा में एक मजबूत शुरुआत भी साबित हुआ।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...