भिवंडी रेप ब्लैकमेल केस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
ठाणे

Bhiwandi Rape Blackmail Case: शादी का झांसा देकर शोषण, ब्लैकमेल कर युवती से लाखों की ठगी

Bhiwandi Rape Blackmail Case: भिवंडी में एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और 12 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अपूर्वा नायक

Bhiwandi Rape Blackmail Case Marriage Fraud: भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने युवती को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर कई वर्षों तक दुष्कर्म व अप्राकृतिक संबंध बनाया।

इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान युवती से 12 लाखों रुपये ऐंठ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन अंतर्गत दीवानशाह दरगाह इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज करायी है कि साकीव असरार चौधरी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया।

वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

आरोप है कि 15 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2026 के बीच आरोपी ने बृजेश्वरी लॉज और डोंबिवली स्थित किराए के कमरे में कई बार साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसका विश्वास जीता और इस दौरान उसके अश्लील वीडियो भी बनाए।

धमकी देकर वसूले 12 लाख रुपये

वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब 12 लाख रुपये वसूल लिए, पैसे लेने के बावजूद आरोपी ने न तो शादी की और न ही रकम लौटाई, आखिरकार वर्षों तक अपना सब कुछ लुटाने के बाद युवती के सब का बांध टूट गया और उसने अपने साथ अत्याचार मामले में भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुंभार के नेतृत्व में मामले की जांच जारी है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?

वोट चोरी पर आर-पार की लड़ाई, गोरखपुर में नितिन नवीन की हुंकार तो भोपाल में नड्डा ने साधा निशाना

दिल्ली SIR: 11.73 लाख मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संजय सिंह ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम