भिवंडी मोबाइल टावर विरोध प्रदर्शन (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

भिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग

Bhiwandi Man Climbs Mobile Tower News: ठाणे जिले के भिवंडी में जमीन विवाद से परेशान एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सीधे बातचीत की मांग करने लगा।

अपूर्वा नायक

Bhiwandi Man Climbs Mobile Tower Land Dispute: राज्य के ठाणे जिले में भिवंडी के पास जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हस्तक्षेप की मांग करते हुए एक व्यक्ति बुधवार को एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी रहे।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुए इस घटनाक्रम को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और वह देर शाम तक भी टावर से नीचे नहीं उत्तरा।

मौके पर पहुंचे पुलिस-राजस्व अधिकारी

कोनगांव थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नेताराम म्हास्के ने बताया कि वह व्यक्ति तिरंगा, डॉ बी आर आंबेडकर का चित्र और एक बोतल में पेट्रोल लेकर टावर पर चढ़ गया तथा उसने धमकी दी कि अगर उसकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो वह कोई चरम कदम उठाएगा।

कई वर्षों से अनसुलझा है संपत्ति और जमीन से जुड़ा मामला

अधिकारी ने कहा, "उसका दावा है कि उसकी संपत्ति और जमीन से जुड़े मुद्दे कई वर्षों से अनसुलझे है। उसने विशेष रूप से मांग की है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्वयं मौके पर आकर उससे वार्ता करें।"

निरीक्षक म्हास्के ने बताया कि पुलिसकर्मियों और राजस्व अधिकारियों की एक टीम मौके पर मौजूद थी तथा स्थानीय अधिकारी उससे सुरक्षित नीचे उतरने की अपील करते रहे तथा उसकी शिकायतों पर गौर करने का आश्वासन दे रहे थे। उन्होंने कहा, "रात साढ़े आठ बजे तक व्यक्ति नीचे नहीं उतरा।" अधिकारी ने कहा, "उसने इससे पहले भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया था।"

Weather Today: उत्तराखंड से केरल-तमिलनाडु तक भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

चुनाव आयोग की नियुक्ति से जुड़े कानून पर CJI सूर्यकांत का संकेत! क्या अब पलट सकता है कानून?

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में हुआ निधन

न पद की चाह, न सत्ता का मोह, फिर भी देश की राजनीति बदल दी, जानें जयप्रकाश नारायण को क्यों कहा जाता है लोकनायक

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने किया ब्लैक डे का ऐलान