ठाणे

भिवंडी के पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले कानून व्यवस्था को लेकर हुए सख्त, सात अपराधियों को किया तड़ीपार

गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी: आगामी महानगरपालिका चुनाव ( Municipal Elections) के मद्देनजर  कानून और व्यवस्था (Law and Order) को चुस्त-दुरुस्त और शहर का वातावरण पूर्णतया शांत रहने के लिए नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले (Deputy Commissioner of Police Navnath Dhawale) ने शातिर अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने भिवंडी शहर सीमा की हद के विभिन्न पुलिस स्टेशन अंतर्गत रहने वाले नामचीन बदमाशों की क्राइम फाइल देखकर तड़ीपार करना शुरू कर दिया हैं। विभिन्न अपराधों में लिप्त सात शातिर अपराधियों को तड़ीपार (Tadipar) किया गया हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कोनगांव पुलिस ने अपराधी आकाश राजेश कंडारे (25) निवासी रेतीबंदर रोड़ कोतनरी, कोनगांव के विरूद्ध कोनगांव, महात्मा फुले पठे और खडकपाडा में जबरन चोरी, लूट के कुल 14 मामले दर्ज होने पर दो वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया हैं। शांति नगर पुलिस  स्टेशन में अपराधी लुकमान अब्दुल रहीम अंसारी (26) निवासी न्यू आजाद नगर के खिलाफ तीन संगीन अपराध दर्ज होने पर एक वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया है।

अपराधियों पर दर्ज हैं कई मामले

पिराणी पाडा निवासी निजाम उर्फ गुडडू नियाज अहमद अंसारी (४०) के विरूद्ध हत्या का प्रयास करने जैसे संगीन अपराध के दो मामले दर्ज होने पर 18 महीने के लिए तड़ीपार कर दिया है। नदिया पार निवासी ग्यासूद्दीन उर्फ गैसू असगर अली खान (27) के विरूद्ध हत्या का प्रयास सहित हानिकारक दवाईयां बेचने के दो मामले दर्ज होने पर 18 माह के लिए तड़ीपार किया गया हैं। किदवई नगर निवासी जहांगीर दाऊद शेख (32)  गाय, भैस चोरी और उनकी हत्या करने, घातक शस्त्र, हथियार के साथ डकैती करने की योजना तैयार करने के 5 मामले दर्ज होने पर 18 माह के लिए तड़ीपार कर दिया गया है। भोईवाडा पुलिस ने इदगाह रोड़ निवासी आसिफ मोईनुद्दीन अंसारी (25) के विरूद्ध समाज विरोध कृत्य करने व दंगा फैलाने जैसे संगीन मामले दर्ज होने पर एक वर्ष के लिए तड़ीपार कर दिया है।

पुलिस के डर से कई अपराधी अंडर ग्राउंड हुए

निजामपुरा पुलिस स्टेशन ने इस्लामपुरा निवासी शहजाद उर्फ शहदाद उर्फ शहजात उर्फ साजाद मंसूर मोमिन (31) के विरूद्ध 10 आपराधिक मामले दर्ज होने पर दो वर्ष के लिए तड़ीपार कर दिया है। तड़ीपार शातिर आरोपियों को ठाणे, बृहन्मुंबई, मुंबई उप नगर, पालघर, रायगढ़ जिले से दूर रहने के लिए पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने आदेश जारी किया है। पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले के सख्त आदेश से शहर के अराजक तत्वों में खलबली मची है। पुलिस के डर से कई अपराधी अंडर ग्राउंड हो गए हैं।

अपराध छोड़े अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई: नवनाथ ढवले

पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने अपराधियों को चेतावनी दी है कि शहर की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना प्राथमिकता है। भिवंडी शहर शांति, एकता, सद्भाव का प्रतीक है। अपराधियों को अपराध छोड़कर अच्छा जीवन गुजारना चाहिए। शहर की शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधियों के साथ सख्त सलूक किया जाएगा।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल