भाईंदर गणेश प्रतिमा हादसा (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

Thane News: सड़क के गड्ढे में फंसी ट्रॉली, झुकने से गिरी 22 फीट की गणेश प्रतिमा, टला बड़ा हादसा

Bhayandar Ganesh Idol: भाईंदर पूर्व के जेसल पार्क में गणेश प्रतिमा के आगमन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। सड़क के गड्ढे में ट्रॉली का पहिया फंसने से 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई।

आंचल लोखंडे

Jesal Park Ganesh Idol: भाईंदर पूर्व के जेसल पार्क इलाके में गणेश प्रतिमा के आगमन के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। जेसल पार्क का सुखकर्ता गणेश मंडल की 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा को लेकर जा रही ट्रॉली का पहिया निर्माणाधीन सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया। संतुलन बिगड़ने से विशाल प्रतिमा एक तरफ झुककर नीचे गिर गई और क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी श्रद्धालु या मंडल कार्यकर्ता के घायल होने की सूचना नहीं है।

निर्माणाधीन सड़क पर फंसा ट्रॉली का पहिया

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, जेसल पार्क परिसर में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसी दौरान सड़क की खराब और असंतुलित स्थिति के कारण गणेश प्रतिमा लेकर जा रही ट्रॉली का पहिया गड्ढे में फंस गया। पहिया फंसते ही 22 फीट ऊंची प्रतिमा का संतुलन बिगड़ा और वह एक ओर गिर गई।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

विशाल प्रतिमा के अचानक गिरने से मौके पर मौजूद गणेश भक्तों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। मंडल पदाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

सड़क निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

गणेशोत्सव के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए निर्माणाधीन मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई।सवाल यह भी है कि प्रतिमा के सुरक्षित आगमन के लिए मार्ग का समुचित निरीक्षण और वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

बड़ी मूर्तियों के आगमन को लेकर बढ़ी चिंता

हाल के दिनों में मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में विशाल गणेश प्रतिमाओं के गिरने की घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। भुलेश्वर में 22 फीट ऊंची ‘भुलेश्वरचा राजा’ की प्रतिमा गिरने की घटना में दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं, कुर्ला में ‘प्रेमनगरचा राजा’ की प्रतिमा स्पीड ब्रेकर पार करते समय संतुलन बिगड़ने से गिर गई थी। जेसल पार्क की घटना के बाद अब मांग उठ रही है कि निर्माणाधीन सड़कों और प्रतिमा आगमन के मार्गों की तत्काल जांच की जाए तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि गणेशोत्सव के दौरान ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू