गणेशोत्सव महाप्रसाद, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

गणेशोत्सव में महाप्रसाद के लिए घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल पर रोक, ठाणे प्रशासन ने जारी किए कड़े निर्देश

LPG Commercial Misuse Ban Thane: गणेशोत्सव में महाप्रसाद बनाने के लिए अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। ठाणे प्रशासन ने केवल कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग अनिवार्य किया है।

रूपम सिंह

Thane Assistant Supply Officer Yogesh Jangle Directives: गणेशोत्सव समेत अन्य सार्वजनिक त्योहारों के दौरान आयोजित होने वाले महाप्रसाद और भोजन के लिए अब घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। ऐसे आयोजनों में केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग करना अनिवार्य किया गया है।

त्योहारों के दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग को रोकने और आग जैसी गंभीर घटनाओं की आशंका को कम करने के लिए ठाणे सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी योगेश जंगले ने ठाणे जिले के सभी तहसीलदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

गणेश मंडलों को विशेष सावधानी के निर्देश

प्रशासन के अनुसार, कई सार्वजनिक गणेश मंडल जानकारी के अभाव या लापरवाही के कारण महाप्रसाद तैयार करते समय घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। बड़े पैमाने पर भोजन तैयार करने के दौरान इस तरह का उपयोग जोखिम पैदा कर सकता है।

घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की क्षमता, बर्नर और गैस के दबाव में अंतर होता है। बड़ी मात्रा में खाना पकाने के लिए घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल करने से आग लगने या विस्फोट जैसी दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। इससे जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है।

बीमा सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी दुर्घटना की स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध या नियमों के विपरीत उपयोग की पुष्टि होने पर बीमा संबंधी सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है।

ऐसे मामलों में संबंधित आयोजकों को आर्थिक और कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नियम तोड़ने पर आपराधिक कार्रवाई संभव

सार्वजनिक आयोजनों के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल नियमों का उल्लंघन माना जाता है। प्रशासन के निर्देशों के मुताबिक, नियमों के विपरीत घरेलू सिलेंडर का उपयोग पाए जाने और दुर्घटना होने की स्थिति में संबंधित गणेश मंडल के पदाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है।

इसके अलावा घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग सरकार के राजस्व को भी प्रभावित करता है। इसलिए प्रशासन ने सभी तहसीलदारों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। गणेश मंडलों और अन्य सार्वजनिक आयोजकों से भोजन तैयार करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करने और केवल अधिकृत कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने