चंद्रपुर में छापा: LPG रिफिलिंग के खेल का खुलासा! घरेलू सिलेंडर से गैस निकालकर कमर्शियल में भरने का आरोप

Chandrapur LPG Racket Busted: चंद्रपुर में घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर कमर्शियल सिलेंडरों में भरने के कथित गोरखधंधे का खुलासा हुआ। 51 सिलेंडर समेत 4.76 लाख का माल जब्त किया गया।
Chandrapur LPG Racket Busted 51 Cylinders Seized
चंद्रपुर में अवैध LPG रिफिलिंग पर कार्रवाई(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Cylinders Seized In Illegal Refilling: चंद्रपुर शहर के वृंदावननगर परिसर में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से गैस निकालकर अनधिकृत रूप से व्यावसायिक सिलेंडरों में भरने का कथित गोरखधंधा सामने आया है।

जिला आपूर्ति विभाग ने बुधवार को एक टिनशेड पर छापा मारकर करीब 60 सिलेंडर, इनमें से 43 घरेलू और 8 व्यावसायिक समेत कुल 51 सिलेंडर जब्त किए गए। कार्रवाई के बाद घरेलू ग्राहकों को निधर्धारित वजन से कम गैस देकर उनके साथ कथित रूप से धोखाधड़ी किए जाने का संदेह और गहरा गया है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर आपूर्ति विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। प्राथमिक जांच में मौके पर भरे हुए घरेलू सिलेंडरों से विशेष नोजल की मदद से गैस निकालकर खाली व्यावसायिक सिलेंडरों में भरे जाने की बात सामने आई है। इससे ग्राहकों को निर्धारित मात्रा से 2 से 2.5 किलो तक कम गैस मिलने की आशंका जताई जा रही है।

राजस्थान के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ

मामले में राजस्थान के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे गैस चोरी और रिफिलिंग के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही गैस एजेंसी से उसके संबंध तथा सिलेंडरों की आपूर्ति की पूरी श्रृंखला की भी पड़ताल की जा रही है।

इस मामले में दुर्गापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में जिला आपूर्ति अधिकारी सुमेर चव्हारे, अन्नधान्य वितरण अधिकारी अमित खड़तकर, अरविंद शेंडे तथा दुर्गापुर पुलिस के कर्मचारी शामिल रहे।

Chandrapur LPG Racket Busted 51 Cylinders Seized
PM Modi Photo Controversy: मोदी की फोटो हटाने वाले मनसे कार्यकर्ता आशीष साबले गिरफ्तार, अमित ठाकरे पर भी FIR

सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी नहीं, जान-माल का भी खतरा

अनधिकृत तरीके से एलपीजी रिफिलिंग करना बेहद जोखिमभरा माना जाता है। इससे गैस रिसाव, आग लगने और विस्फोट जैसी गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा पैदा हो सकता है। इसी को देखते हुए मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम, के तहत कार्रवाई की जाएगी।

आप के दावे के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने चंद्रपुर शहर की कुछ अन्य गैस एजेंसियों में भी कम वजन के सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी है।

इसके बाद कथित रैकेट का दायरा व्यापक होने की आशंका जताई जा रही है। आप कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की गहन जांच कर कथित सूत्रधारों का पता लगाने तथा शहर की सभी एलपीजी एजेंसियों की जांच करने की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com