क्षतिग्रस्त फ्लाईओवर का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
ठाणे

बदलापुर में वीर सावरकर फ्लाईओवर की हालत खस्ता, 2 दिन में ही उधड़ी गड्ढों की मलमपट्टी, नगर परिषद पर उठे सवाल

Thane Savarkar Flyover Potholes Issue: बदलापुर के वीर सावरकर रेलवे उड्डान पुल पर गड्ढों की मरम्मत की पोल 2 दिन में ही खुल गई है। नगर परिषद की घटिया कार्यप्रणाली पर नागरिकों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

वेदांत जोशी

Badlapur Municipality: कुलगांव- बदलापुर नगरपालिका द्वारा दो दिन पहले जिस वीर सावरकर रेलवे उड़ान पूल के गड्ढे भरकर मरम्मत की गई थी। उन गड्ढों से बप्पा के आगमन से पहले नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद थी।, लेकिन 48 घंटे के भीतर ही सड़क पर फिर से गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। इससे नगरपरिषद के कामों की पोल खुल गई। इस घटिया कार्य को लेकर बदलापुरकरो में असंतोष का माहौल देखा जा रहा है।

गड्ढों के कारण हो रही परेशानियां

बदलापुर शहर के पूर्व-पश्चिम को जोड़ने वाला कै. बाबा शिवप्रसाद दुबे अस्पताल के सामने से गुजरने वाला यह एकमात्र रेलवे उडान पूल है। जिसे वीर सावरकर का नाम दिया गया है। इस पूल पर से शहर के यातायात का पूरा भार है। गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी होती है और जाम लगता है। हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है।

त्योहार से पहले मरम्मत की मांग

बदलापुरकरों का कहना है कि नगरपरिषद को मानसून से पहले ही सड़क को गड्ढा-मुक्त करना चाहिए था, लेकिन इस साल भी अनदेखी की गई। गणेशोत्सव को देखते हुए लोगों ने कम से कम त्योहार से पहले मरम्मत की मांग की थी। परिषद ने दो दिन पहले गड्ढे भरे, लेकिन लगातार मानसूनी बारिश से वह मटेरियल फिर बह गया । बारिश जारी रही तो गड्ढे और बढ़ने की आशंका है।

गड्ढे भरने का 'बदलापुर पैटर्न' फिर चर्चा में

बदलापुर में हर साल उड़ान पूल पर गड्ढों की भरमार हो जाती है और भरे हुए गड्ढे में ऐसा कौन सा मटेरियल डाला जाता है कि कुछ ही दिनों में मटेरियल बह जाते हैं? यही 'बदलापुर पैटर्न' फिर सामने आया है। नागरिक तंज कस रहे हैं कि आखिर यह पैटर्न है क्या? लोगों की मांग है कि सड़क की तकनीकी तरीके से स्थायी मरम्मत की जाए। तभी गड्ढों की समस्या से लोगों को निजात मिल सकती हैं।

UCC पर NDA में बढ़ी सियासी हलचल, JDU के रुख ने बढ़ाई BJP की टेंशन! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा

करोड़ों की संपत्ति फिर भी सड़कों पर भीख मांग रहे BJP विधायक! VIDEO वायरल होने के बाद सामने आई वजह

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की भारी फजीहत! प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, कांग्रेस के आगे सारी रणनीति फेल

Supreme Court Hindi Service: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, अब आसान हिंदी में समझ सकेंगे फैसले

Disha Salian Case में FIR दर्ज! सिर्फ आदित्य ठाकरे नहीं, बाकी नाम सुनकर भी लगेगा शॉक; एक्शन मोड में CBI