अंबरनाथ कर्मचारियों का बकाया भुगतान (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

अंबरनाथ की कंपनी के कर्मचारियों को बड़ी राहत, सभी 142 श्रमिकों का बकाया भुगतान पूरा

Ambernath Workers Pending Dues: अंबरनाथ के मोरिवली स्थित कंपनी के 142 स्थायी कर्मचारियों को श्रम विभाग के प्रयासों से 3 करोड़ 42 लाख 1 हजार 856 रुपये की बकाया राशि मिली।

अशोक वर्मा, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • अंबरनाथ के मोरिवली स्थित कंपनी के सभी 142 स्थायी कर्मचारियों को कुल 3,42,01,856 रुपए की बकाया राशि मिली।

  • 3 नवंबर 2026 को 3,18,69,305 रुपए वितरित किए गए।

  • 17 नवंबर को 23,32,551 रुपए के चेक दिए गए।

Ambernath Company Workers: अंबरनाथ के मोरिवली स्थित मी. अनसपक (एफसी) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 142 स्थायी कर्मचारियों को अंततः 3 करोड़ 42 लाख 1 हजार 856 रुपए की बकाया राशि प्राप्त हो गई है।

कल्याण की सहायक श्रम आयुक्त अनाघा क्षीरसागर-कारले की पहल और श्रम विभाग के प्रयासों के चलते श्रमिक कर्मचारियों को यह एक बड़ी आर्थिक राहत मिली है।

कर्मचारियों को 3 करोड़ 42 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

इनमें से 127 कर्मचारियों को दोनों पक्षों की सहमति से 3 नवंबर 2026 को 3 करोड़ 18 लाख 69 हजार 305 रुपए का भुगतान किया गया था। इसके बाद 17 नवंबर को शेष 15 कर्मचारियों को 23 लाख 32 हजार 551 रुपए के चेक वितरित किए गए। इस प्रकार कंपनी के सभी 142 स्थायी कर्मचारियों को कुल 3 करोड़ 42 लाख 1 हजार 856 रुपए प्राप्त हुए हैं।

श्रम विभाग के प्रयासों को मिली सफलता

स्थाई कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच आपस एक समन्वय स्थापित करके यह प्रक्रिया पूरी की गई। कल्याण विभाग की सहायक श्रम आयुक्त अनाघा क्षीरसागर-कारले के मार्गदर्शन में श्रम विभाग के प्रयासों से काफी समय से लंबित यह बकाया राशि का भुगतान करने का समाधान हो गया है, जिससे स्थाई कर्मचारियों को यह एक बड़ी राहत मिल सकी है।

Aaj Ka Mausam: श्रीनगर में पारा -0.2°C पहुंचा; दिल्ली-यूपी में कोहरा और विदर्भ-MP में बारिश का अलर्ट

लतीफ भट को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी; बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने आतंकी को बताया शहीद

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर