उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फोटो नवभारत)
ठाणे

ठाणे: MMRDA के 12 गांवों के लिए अलग क्षेत्रीय कार्यालय की मांग, एकनाथ शिंदे ने दिया आश्वासन

Ambernath MMRDA Regional Office: ठाणे में MMRDA के अंतर्गत आने वाले 12 गांवों के लिए स्वतंत्र क्षेत्रीय कार्यालय की मांग की गई है। वामन म्हात्रे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की।

आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • शिवसेना शहर प्रमुख व पूर्व नपा अध्यक्ष वामन म्हात्रे ने रखी मांग।

  • उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर सौंपा प्रस्ताव।

  • 12 गांवों के नियोजित विकास के लिए आवश्यक उपाययोजना करने पर जोर।

  • एकनाथ शिंदे ने संबंधित मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

12 Villages Demand Separate MMRDA Regional Office: ठाणे जिले के अंबरनाथ तालुका में एमएमआरडीए के अंतर्गत आने वाले 12 गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए और नागरिकों को विकास कामों की अनुमति लेने की प्रक्रिया सुलभ हो, इसके लिए अंबरनाथ तालुका में एमएमआरडीए का स्वतंत्र क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने की मांग शिवसेना के शहर प्रमुख और पूर्व नपा अध्यक्ष वामन म्हात्रे ने की है।

इस संबंध में उपमुख्यमंत्री तथा नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर यह मांग की गई। इस अवसर पर शिवसेना के उप जिला प्रमुख संजय जाधव सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

12 गांवों में एमएमआरडीए

अंबरनाथ तालुका के 12 गांवों में एमएमआरडीए के माध्यम से विभिन्न विकास कार्य और नियोजन प्रक्रिया शुरू होते हुए, विकास कार्यो की अनुमति व प्रशासनिक कामों के लिए नागरिकों को बार-बार कार्यालयीन चक्कर लगाने पड़ते हैं। स्थानीय स्तर पर स्वतंत्र कार्यालय नहीं होने से विकास कार्यों की प्रक्रिया में देरी होती है। साथ ही, नागरिकों की परेशानी दूर करने के लिए ठाणे जिले के अंबरनाथ तालुका में स्वतंत्र क्षेत्रीय कार्यालय शुरू किया जाए, ऐसी मांग शिवसेना ने की है।

इसके अलावा विकास कामों की अनुमति प्रक्रिया को और सुलभ व तेज करना, प्रशासनिक अधिकारों का विकेंद्रीकरण कर स्थानीय स्तर पर निर्णय प्रक्रिया को गतिमान करना, कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद के विस्तार के बारे में सकारात्मक निर्णय लेना और 12 गांवों के नियोजित विकास के लिए आवश्यक उपाययोजना करने के मुद्दे भी इस अवसर पर रखे गए।

एकनाथ शिंदे का सकारात्मक रूख

इन मांगों पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सकारात्मक चर्चा हुई है और संबंधित सवालों को मार्ग पर लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है, ऐसा वामन म्हात्रे ने बताया।

परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में

क्या बंटेगा उत्तर प्रदेश? अमित शाह ने परिसीमन पर दिया बड़ा संदेश, सभी दलों से की ये अपील

सांसद चंद्रशेखर आजाद पर दुष्कर्म का आरोप, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Train Cancelled List 2026: बिहार से दिल्ली तक कोहरे का असर, 20 ट्रेनें रद्द, 26 के दिन घटे; देखें पूरी लिस्ट

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर बिखरा विपक्ष, स्टालिन से पवार तक आए मोदी के साथ