Thane Fire: रहेजा कॉम्प्लेक्स में आग से हड़कंप, दिवाली की आतिशबाजी बनी आफत; एकनाथ शिंदे घटनास्थल पर पहुंचे

Raheja Carline Building Fire: दिवाली की रात ठाणे के तीन हाथ नाका स्थित रहेजा कारलाइन बिल्डिंग में आग लग गई। आठवीं मंजिल से आग 14वें फ्लोर तक पहुंची। फायर ब्रिगेड ने बचाव अभियान शुरू किया।
Thane Diwali Fire Raheja Carline Building Rescue Operation
रहेजा कारलाइन बिल्डिंग(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • आग आठवीं मंजिल के रिफ्यूज फ्लोर पर लगी थी।

  • स्थानीय निवासियों ने पटाखों को आग की वजह बताया।

  • कई लोग 14वीं मंजिल पर फंसे होने की सूचना थी।

  • डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे घटनास्थल पर पहुंचे।

Thane Diwali Fire Raheja Carline Building Rescue Operation: दीवाली की रात ठाणे में एक बहुमंजिला इमारत आग से हड़कंप मच गया। दिवाली की आतिशबाजी के बीच आग की कई घटनाओं से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। ठाणे तीन हांथ नाका के पास एलबीएस रोड स्थित रहेजा कारलाइन बिल्डिंग में आग लग गई। बताया गया कि यह घटना रात करीब 10.30 बजे हुई।

क्या है मामला?

बताया गया कि बिल्डिंग के 8 वीं मंजिल पर रिफ्यूजी फ्लैट में आग लगी और धीरे धीरे 14 वें फ्लोर तक पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

Thane Diwali Fire Raheja Carline Building Rescue Operation
Maharashtra Weather: दिवाली के बाद महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम? मुंबई-पुणे समेत जानें पूरे राज्य का हाल

14वीं मंजिल पर फंसे लोगों को बचाने का अभियान शुरू

रहेजा कॉम्प्लेक्स के निवासियों के अनुसार, दिवाली पर पटाखे फोड़ने के दौरान निकली चिंगारी से इमारत में आग लगी और देखते ही देखते लपटें ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गईं। आग फैलने के कारण इमारत में रहने वाले लोगों के बीच अफरातफरी मच गई।

बताया गया कि कई लोग 14वीं मंजिल पर फंस गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। दोनों टीमों ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया।

Thane Diwali Fire Raheja Carline Building Rescue Operation
Diwali Fire Incidents: पुणे में दिवाली की आतिशबाजी बनी आग की वजह, शाम 3 से रात 9 बजे तक 24 घटनाएं

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, संसद नरेश म्हस्के, विधायक सदस्य निरंजन दावखरे, विधायक रविन्द्र फाटक, डीसीपी प्रशांत कदम, स्थानीय नगरसेवक विकास रेपाले और अग्निशमन दल और मनपा के अधिकारी भी देर रात तक घटनास्थल उपस्थित हैं। ठाणे जिले के वागले एस्टेट और कलवा की एक 40 मंजिली इमारत में दीवाली फटाखो से आग लग गई।