महाराष्ट्र निकाय चुनाव (सौ. AI) 
ठाणे

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: 'आप' ने की भिवंडी और नवी मुंबई मनपा चुनाव लड़ने की घोषणा

Navi Mumbai Civic Polls: आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव के तहत भिवंडी और नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव पहली बार लड़ने और अधिकतम सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है।

आंचल लोखंडे

Bhiwandi Nizampur Corporation: आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को भिवंडी और नवी मुंबई में होने वाले आगामी महानगरपालिका चुनाव पहली बार लड़ने की घोषणा की। पार्टी की योजना दोनों महानगरपालिकाओं में अधिकतम सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की है। आप की भिवंडी इकाई के अध्यक्ष मसीह इकबाल और महासचिव हनुमंत जाधव ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी ने भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका की कुल 90 सीटों में से 30 सीटों के लिए उम्मीदवारों की प्रारंभिक छानबीन पूरी कर ली है।

उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षित, सक्षम, स्वच्छ छवि वाले और स्थानीय मुद्दों की गहरी समझ रखने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारने पर ध्यान दे रही है। शेष सीटों के लिए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत जारी है। आप की नवी मुंबई इकाई के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि पार्टी नवी मुंबई में भी पहली बार महानगरपालिका चुनाव लड़ेगी और यहां 111 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की योजना है।

40 से अधिक आवेदन प्राप्त

ठाणे शहर में आप का इरादा महानगरपालिका की 131 में से 100 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने का है। ठाणे इकाई के अध्यक्ष अमर आमटे ने बताया कि पार्टी को अब तक इच्छुक उम्मीदवारों से 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

चुनाव प्रचार नागरिक मुद्दों पर केंद्रित

पार्टी का चुनाव प्रचार नागरिक मुद्दों पर केंद्रित रहेगा, जिनमें खराब सड़कों की स्थिति, अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं, पानी की कमी, स्वच्छता संबंधी समस्याएं और महानगरपालिका प्रशासन में कथित भ्रष्टाचार शामिल हैं। ठाणे, भिवंडी-निजामपुर और नवी मुंबई सहित राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा, जबकि मतगणना और नतीजे अगले दिन घोषित किए जाएंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा