File Photo  
ठाणे

ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र की 73 अति खतरनाक और 170 खतरनाक इमारतें

Virendra Mishra

ठाणे : मानसून की शुरुआत से पहले महानगरपालिका के माध्यम से खतरनाक इमारतों की सूची की घोषणा की जाती है। महानगरपालिका (Municipal Corporation) ने भी प्रभाग समिति नुसार शहर के अति खतरनाक (Extremely Dangerous) और खतरनाक इमारतों (Dangerous Buildings) का सर्वे (Survey) शुरू कर दिया है। उक्त जानकारी महानगरपालिका की तरफ से कोंकण विभागीय कमिश्नर (Konkan Divisional Commissioner) की बैठक में भी दी गई है। इसके मुताबिक महानगरपालिका क्षेत्र में 73 इमारतें अति खतरनाक स्थिति में है जबकि 170 बिल्डिंग खतरनाक हैं। वहीँ प्रभाग समिति निहाय देखा जाए तो पता चलता है कि 45 अति खतरनाक शहर के मध्य में स्थित नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति में है। 

चार चरणों में वर्गीकृत किया गया

मानसून के दौरान इमारतों के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए महानगरपालिका द्वारा शहर में खतरनाक और उच्च जोखिम वाली इमारतों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसी के तहत अब महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग के माध्यम से यह सर्वे शुरू हो गया है। जिसमें पाया गया है कि ठाणे के वागले एस्टेट, कलवा और मुंब्रा में बड़ी संख्या में अवैध इमारतें हैं। वहीं, नौपाड़ा क्षेत्र में सरकारी भवनों की हालत खस्ता है। तदनुसार, ऐसे भवनों का दो प्रकार से सर्वेक्षण किया गया। खतरनाक इमारतों को सी-1, सी-2, सी 2 बी और सी 3 नाम से चार चरणों में वर्गीकृत किया गया है। सबसे खतरनाक इमारत सी-1 के रहने वालों का पुनर्वास कर इमारतों को तोड़ा जाता है। इस साल भी महानगरपालिका प्रशासन ने पिछले कुछ दिनों में शहर की खतरनाक इमारतों की सूची बनानी शुरू कर दी है। सर्वे के दौरान पता चला है कि ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 73 अति खतरनाक इमारतें है जो कि अब रहने के काबिल नहीं है और इनमें से नागरिकों को निकालकर सुरक्षित जगह पर रखने के साथ इमारत को धराशाई करने का सुझाव दिया गया है। वहीँ 170 खतरनाक इमारतें हैं। जिनका तत्काल मरम्मतीकरण करना अनिवार्य है। वैसे प्रभाग समिति के निहाय देखा जाए तो अति खतरनाक कुल 73 इमारतों में से 45 इमारतें सिर्फ नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति क्षेत्र में और कुल 170 खतरनाक इमारतों में से सबसे अधिक इमारतें मुंब्रा प्रभाग समिति में है। जबकि सबसे कम अति खतरनाक इमारतें वागले। उथलसर, वर्तक नगर और माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति में है। वहीँ खतरनाक वागले इस्टेट में सिर्फ तीन खतरनाक इमारतें है। 

खतरनाक इमारतों की सूची

प्रभाग समिति - अति खतरनाक - खतरनाक

नौपाड़ा-कोपरी - 45 - 15

उथलसर - 5 - 6

वागले इस्टेट - 1 - 3

लोकमान्य-सावरकर - 6 - 14

वर्तकनगर - 1 - 14

माजीवाडा-मानपाड़ा - 1 - 13

कलवा - 5 - 14

मुंब्रा - 4 - 85

दिवा - 6 - 6

कुल - 73 - 170

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट