नवी मुंबई में लगी आग (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

दिवाली का उत्साह मातम में बदला, Navi Mumbai में आग से 6 लोगों ने गंवायी जान

Navi Mumbai में दिवाली पर दो आग हादसों में 6 लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ा। दमकल ने समय पर राहत कार्य किया। दो अलग-अलग घटनाओं में आग लगने का कारकण शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर फटने को बताया गया है।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai News In Hindi: दिवाली के मौके पर शहर में उत्साह और खुशी के माहौल पर उस चक्त दुख का काला साया पड़ गया, जब सोमवार आधी रात को वाशी के सेक्टर-14 स्थित एमजी कॉम्प्लेक्स को 10वीं मंजिल पर आग लग गई।

इस आग में कुल 4 लोगों की मौत हो गई, जिससे शहर में मातम छा गया। आग लगने की दूसरी घटना नवी मुंबई के कामोठे में हुई, जिसमें मां और बेटी की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात वाशी के सेक्टर 14 में एमजी कॉम्प्लेक्स की 10 वीं मंजिल पर आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। 10 वीं मंजिल पर लगी आग 11 वीं और 12 वीं मंजिल तक फैल गई।

एक परिवार के 3 मृत

10 वीं मंजिल पर एक फ्लैट में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की आग में जलकर मौत हो गई। इस बीच, 12 वी मंजिल पर एक ही परिवार के पति, पत्नी और उनकी 6 साल की बेटी की भी इस घटना में मौत हो गई। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है।

2 सिलेंडर फटने से फैली आग

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पनवेल के कामोठे में सेक्टर 36 में अंबे श्रद्धा इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लग गई, अग्निशमन विभाग के अनुसार, सुबह लगभग 5:45 बजे आग की सूचना मिलने के बाद, कलंबोली से दमकल की गाड़ी महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गई। कर्मियों ने तुरंत घर का दरवाजा तोड़ा और बचाव कार्य शुरू किया, हालांकि, घर में दो गैस सिलेंडर के फटने और घने धुएं के कारण आग में जलकर मां और बेटी को मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों के नाम रेखा सिसोदिया (उम्र 45) और उनकी बेटी पायल सिसोदिया (19) हैं। सिसोदिया परिवार के दो अन्य सदस्य काम से बाहर गए होने के कारण बच गए।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे