ठाणे

बाल यौन शोषण के आरोप में 32 वर्षीय महिला गिरफ्तार, नाबालिग लड़के को शराब पिलाकर करती थी ये काम...

अशोक वर्मा

कल्याण : कल्याण (Kalyan) में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नासिक (Nashik) की रहने वाली 32 वर्षीय एक महिला (Woman) 9वीं में पढ़ने वाले एक नाबालिग लड़के (Minor Boy) का बार-बार यौन शोषण (Sexual Abuse) कर रही थी। लड़का जब परेशान हो गया तो यह बात उसने घरवालों को बताई। मां की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज (Case Filed) कर उसे गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। गिरफ्तार की गई महिला का नाम कीर्ति घायवटे बताया जा रहा है जो नासिक की रहने वाली है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़का अपने परिवार के साथ कल्याण पूर्व के कोलसेवाड़ी में रहता है। वह कक्षा 9वीं का छात्र है। आरोपी महिला नासिक की रहने वाली है और उसे दो बच्चे भी हैं। लड़के की बुआ और आरोपी महिला के बीच दोस्ती बताई जा रही है। लड़के की बुआ जब भी कल्याण आती थी तो आरोपी महिला को भी साथ ले आती थी। इस वजह से पीड़ित लड़का और आरोपी महिला एक दूसरे को पहचानते थे। 

पुलिस कर रही है आगे की जांच 

पीड़ित लड़का भी अपने बुआ के घर नासिक आता जाता था। जिससे आरोपी महिला लड़के को देखकर आकर्षित हो गई। उसने परिचित होने का फायदा उठाया और तरह-तरह का प्रलोभन देकर उसे जबरन शराब पिलाती थी और उसे अश्लील काम के लिए मजबूर करती थी। महिला ने वीडियो भी बनाया था और उसे अश्लील वीडियो दिखाकर गलत काम के लिए बार-बार मजबूर करती थी। एक दिन जब उसकी मां ने उसका मोबाइल फोन चेक किया तो उसने एक वीडियो में उक्त महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पाया। पीड़ित लड़के की मां की शिकायत पर कोलसेवाड़ी पुलिस ने महिला के खिलाफ बाल यौन शोषण का केस दर्ज कर उसे नासिक से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही हैं।

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को तोहफा, EPFO की कवरेज सीमा 15 से 25 हजार किया गया; 51 लाख कर्मचारियों को लाभ

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन पीएम नरेंद्र मोदी, जानवरों के साथ ऐसे वक्त बिताते हैं

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS